कंगना रनौत के 'लॉक अप' में आईं 2 हसीनाएं, मंदाना करीमी और ब्यूटी ब्लॉगर आजमा फलाह की हुई नई एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 12:12 AM IST

Mandana Karimi and Azma Fallah as Lock Upp 2 wild card : लॉक अप सीरियल में बड़ा धमाका होने वाला है। क्योंकि अब कंगना रनौट के शो लॉक अप में 2 नए कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड बनकर आने वाले हैं...

कंगना रनौत के 'लॉक अप' में आईं 2 हसीनाएं, मंदाना करीमी और ब्यूटी ब्लॉगर आजमा फलाह की हुई नई एंट्री

Lock Upp 2 wild card: कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप: भड़ास जेल अत्याचारी खेल' में कई दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। ये ट्विस्ट दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो में हाल के अली मर्चेंट और चेतन हसराज की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। लेकिन लॉक अप सीरियल में बड़ा धमाका होने वाला है। क्योंकि अब लॉक अप में 2 नए कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड बनकर आने वाले हैं। दर्शक आश्चर्यचकित होंगे क्योंकि ये दो खूबसूरत हसीनाएं हैं जो कि जल्द ही कुछ और धमाका करने के लिए शो में आ रही हैं। लॉक अप के सामने आए प्रोमो के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी और एक ब्यूटी ब्लॉगर आजमा फलाह अब शो का हिस्सा होंगी। 

आजमा फलाह लॉक अप में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में प्रवेश करेगी। वहीं मंदाना 16वीं कंटेस्टेंट के तौर पर शो में एंट्री करेंगी। मंदाना इससे पहले एक और रियलिटी शो कर चुकी हैं, जहां वह तीसरी फाइनलिस्ट थीं। ऐसे में और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पिछले शो में लिया गया उनका अनुभव यहां काम आएगा। 

मंदाना करीमी एक ईरानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने एकता कपूर की क्या कूल हैं हम 3 नाम की सेक्स कॉमेडी सीरीज में काम किया है। वह अपने निजी लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रही है।उन्होंने अपने पूर्व पति गौरव गुप्ता (मुंबई के एक व्यवसायी) और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। बाद में उन्होंने ये केस वापस ले लिया था।

लॉक अप पर अपनी एंट्री के बारे में पूछे जाने पर, आजमा ने बताया, 'मैं लॉक अप के साथ पहली बार ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के साथ काम करूंगी। मैं बेहद उत्साहित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि इस जेल को मेरे जैसी लड़की की जरूरत है। मुनव्वर फारुकी मेरे पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं क्योंकि वह अच्छा खेल रहे हैं और करणवीर कमाल के हैं। मुझे लगता है कि मेरी सबसे टफ कॉन्पटीटर पूनम पांडे होंगी, क्योंकि वह अच्छी हैं लेकिन कभी-कभी खतरनाक होती हैं।
 

End of Article