Khatron Ke Khiladi 12 Winner: खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर बने तुषार कालिया? जानें KKK 12 की प्राइज मनी और गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 08:11 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12 winner: खतरों के खिलाड़ी 12 विनर की प्राइज मनी की बात करें तो बताया जा रहा है कि शो के विजेता को 20 से 30 लाख रुपये के बीच रुपए मिलने वाले हैं। शो का ग्रैंड फिनाले 24 सितंबर को होने जा रहा है।

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर बने तुषार कालिया? जानें KKK 12 की प्राइज मनी और गिफ्ट

KKK 12 winner: खतरों के खिलाड़ी 12 अपने फिनाले पर पहुंच गया है। रोहित शेट्टी के स्टंट पर आधारित शो को जल्द ही इसका विजेता मिल जाएगा। 24 सितंबर को खतरों के खिलाड़ी 12 का फिनाले हैं और आज इसमें चार कंटेस्टेंट तुषार कालिया, जन्नत जुबैर, रुबीना दिलाइक और फैसल शेख टकराने वाले हैं। इंटरनेट पर कई ऐसी खबरें आ रही हैं कि तुषार कालिया और फैसल शेख टॉप-2 फाइनलिस्ट हैं। कुछ रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि रुबीना दिलाइक ने शो जीत लिया है। लेकिन! वायरल हो रहे वीडियो में कुछ और ही बताया जा रहा है। अब एक वीडियो ने तुषार कालिया को सभी के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।

खतरों के खिलाड़ी 12 विनर बने तुषार कालिया?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तुषार कालिया को शूटिंग लोकेशन से बाहर निकलते हुए और अपनी वैन की ओर जाते हुए देखा जा रहा है। इसी के साथ एक आदमी को उनके बगल में एक बड़ी कार की चाबी का कटआउट पकड़े हुए देखा जा सकता है। इसी के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि तुषार कालिया की जीत हुई है। जैसा कि हम जानते हैं खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर को पुरस्कार राशि के अलावा गिफ्ट में एक कार भी दी जाती है।

पहले यह माना जा रहा था कि रुबीना दिलाइक ने शो जीत लिया है। कलर्स टीवी द्वारा एक प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें अभिनेत्री 'जीत, जीत और जीत' के बारे में बात कर रही थी।

खतरों के खिलाड़ी 12 विनर की प्राइज मनी की बात करें तो बताया जा रहा है कि शो के विजेता को 20 से 30 लाख रुपये के बीच रुपए मिलने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड फिनाले 24 सितंबर को होने जा रहा है। रोहित शेट्टी के सर्कस की टीम आखिरी दिन विजेताओं की घोषणा करेगी। रणवीर सिंह शो के गेस्ट बनने वाले हैं। 

End of Article