Khatron Ke Khiladi 11 Winner: KKK11 के विनर बने Arjun Bijlani, एक्टर की बीवी ने शेयर की Trophy की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2021, 02:27 PM IST

Khatron Ke Khiladi 11 Winner: सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर का नाम लीक हो गया है। शो के फिनाले से पहले खतरों के खिलाड़ी का नाम दर्शकों के सामने आ गया है।

Khatron Ke Khiladi 11 Winner: KKK11 के विनर बने Arjun Bijlani, एक्टर की बीवी ने शेयर की Trophy की फोटो
Photo Credit: Instagram

Arjun Bijlani Won the Khatron Ke Khiladi 11 Trophy: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर का नाम सामने आ गया है। कल जैसे ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के फिनाले की शूटिंग खत्म हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को लोग शो जीतने की खुशी में बधाइयां देने लगे। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी कि क्या सच में अर्जुन बिजलानी इस शो के विनर हैं। मगर, यह बात सच हुई, जब अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पति की जीत पर भावुक पोस्ट शेयर किया था।

जबसे खतरों के खिलाड़ी 11 टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था तब से यह शो कई टीवी सीरीज को टीआरपी की रेस में कड़ी टक्कर दे रहा था। कई बार खतरों के खिलाड़ी 11 ने टीआरपी की रेस में अपनी दावेदारी साबित की थी। खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर को जानने के लिए दर्शक काफी उत्सुक थे। मगर अब विनर का नाम सामने आ गया है।

फिनाले से पहले अर्जुन बिजलानी की बीवी ने शेयर की जश्न की तस्वीरें 

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने अपने पति को ढेर सारी बधाई दी है। अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर यानी अपने पति की तस्वीरें साझा की हैं। अपने पति के लिए भावुक पोस्ट शेयर करते हुए नेहा ने अपनी खुशी जताई है। खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले आने वाले वीकेंड पर टेलीकास्ट किया जाएगा। फिनाले से पहले ही खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर यानी अर्जुन बिजलानी का नाम सामने आ गया है। 

कल रात खतरों के खिलाड़ी 11 का फिनाले शूट करने के बाद अर्जुन बिजलानी समेत कई सितारों ने उनकी जीत की खुशी मनाई। अर्जुन बिजलानी के साथ बिग बॉस ओटीटी विनय दिव्या अग्रवाल ने भी अपनी जीत का जश्न मनाया है।

End of Article