KBC 14 Registration Question: केबीसी 14 का अमिताभ बच्चन ने पूछा पांचवां सवाल, सही जवाब पहुंचा सकता है हॉटसीट तक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 09:19 PM IST

KBC 2022 Registration Today Question and Answer 13 April 2022: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट तक पहुंचाने वाला सवाल पूछा गया। जानिए आज का सवाल और उसका सही जवाब...

KBC 14 Registration Question: केबीसी 14 का अमिताभ बच्चन ने पूछा पांचवां सवाल, सही जवाब पहुंचा सकता है हॉटसीट तक

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 13 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलने यह अद्भुत खेल हाजिर हो रहा है। रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। अब बुधवार यानी 13 अप्रैल को कंटेस्टेंट से पांचवां सवाल पूछा गया है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है--

सवाल: मूंगफली बेचने वाले भूबन बाद्यकर का कौन सा गाना साल 2022 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था?

A. बोरिंड डे
B. कच्चा बादाम
C. बचपन का प्यार
D. 


दिलों का शूटर

इस सवाल का सही जवाब है B. कच्चा बादाम। इच्छुक कंटेस्टेंट 14 अप्रैल रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।

ऐसे दें सवाल का जवाब  
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। 

ये था 12 अप्रैल का सवाल और जवाब

सवाल: 4 फरवरी 2022 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित किस घटना के 100 वर्ष पूरे हुए?

A. चंपारण सत्याग्रह
B. जलियांवाला बाग हत्याकांड
C. चौरी चौरा कांड
D. गांधी जी का भारत लौटना


इस सवाल का सही जवाब है C. चौरी चौरा कांड है। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

End of Article