KBC-12 में सिलेक्ट हुए गणित टीचर का निधन, अमिताभ बच्चन के शो का ऑडीशन देने से कुछ घंटे पहले हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2020, 06:29 PM IST

Math Teacher Dies Before KBC 12 Audition, कौन बनेगा करोड़पति-12 के ऑडिशन राउंड में पहुंचने वाले एक गणित शिक्षक का निधन हो गया है। कुछ घंटों बाद ही ये शख्स शो का ऑडीशन देने वाला था...

KBC-12 में सिलेक्ट हुए गणित टीचर का निधन, अमिताभ बच्चन के शो का ऑडीशन देने से कुछ घंटे पहले हुई मौत
Photo Credit: Instagram

अमिताभ बच्चन का टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति पूरे देश में लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रहा है। कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में भी कुछ टाइम पहले ही केबीसी के नए सीजन को लेकर घोषणा की गई थी। सीजन 12 में प्रतिभागी इंटरनेट के जरिए केबीसी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन दे रहे हैं। जैसा कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 के ऑडिशन शुरू हो गए हैं, एक गणित शिक्षक जो शो में भाग लेने वाला था ऑडिशन देने से पहले ही उसका निधन हो गया है। इस स्कूल शिक्षक की कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई। गणित का ये शिक्षक मध्य प्रदेश के शहर बियोरा से था।
पत्रिकाडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक कौन बनेगा करोड़पति-12 में हिस्सा लेने जा रहे इस मैथ्य्स टीचर का नाम रवि सुडाले था। जिसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। शुक्रवार देर रात रवि ने अंतिम सांस ली। रवि सुडाले, अमिताभ बच्चन के शो केबीसी-12 में ऑडीशन देने वाले थे। शनिवार सुबह गणित शिक्षक रवि सुडाले का ऑडीशन था लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। 

End of Article