KBC 12: हाथ की जगह कोहनी मिलाएंगे कंटेस्‍टेंट, केबीसी में इस बार किए गए ये बड़े बदलाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2020, 08:04 PM IST

KBC 12: अमिताभ बच्‍चन के क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 की शुरुआत हो गई है। इस शो के प्रोमो टीवी पर आ चुके हैं और जल्‍द ही पहला एपिसोड ऑन एयर होगा।

KBC 12: हाथ की जगह कोहनी मिलाएंगे कंटेस्‍टेंट, केबीसी में इस बार किए गए ये बड़े बदलाव

KBC 12 Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्‍चन के क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 की शुरुआत हो गई है। इस शो के प्रोमो टीवी पर आ चुके हैं और जल्‍द ही पहला एपिसोड ऑन एयर होगा। महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) ने महामारी कोरोना को हराकर केबीसी की शूटिंग में जुटे हैं। कोविड 19 (Covid 19) की वजह से इस बार सेट पर सब कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। इस बार शो में मेकर्स ने सुरक्षा के लिहाज से काफी सारे बदलाव किए हैं। 

केबीसी के सीजन 12 में हुए बदलावों की जानकारी मेकर्स ने दी है। मिड डे अखबार से बातचीत में अरुण शेषकुमार ने बताया कि पहले कंटेस्‍टेंट से अमिताभ बच्‍चन हाथ मिलाते थे लेकिन इस बार वह किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे, बल्कि कोहनी मिलाकर अभिवादन करेंगे। कोरोना के संक्रमण के बाद कई जगह अभिवादन का तौर तरीका बदला और कोहनी मिलाने की शुरुआत हुई। इसी तरह के कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

ऑनलाइन हुए ऑडिशन 

'केबीसी 12' की क्रिएटिव प्रोड्यूसर और शो रनर सुजाता संघमित्रा ने भी बताया कि शो के ऑडिशन्स के लिए अलग-अलग शहर जाना पड़ता था, लेकिन इस बार ऑडिशन ऑनलाइन हुए और कंटेस्टेंट्स से ऑनलाइन पूछे गए। वहीं इस बार एक बदलाव यह हुआ है कि 'केबीसी 12' में लाइव ऑडियंस नहीं होंगी। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन की हॉट सीट के बीच की दूरी भी बढ़ा दी गई है।

बदल गई लाइफलाइन 

केबीसी 12 में ऑडियंस नहीं होगी तो ऑडियंस पोल लाइफलाइन का क्‍या मतलब। अब इस लाइफलाइन की जगह नई लाइफलाइन 'Video a friend'को शामिल किया गया है। इसमें हॉट सीट पर बैठा कंटेस्टेंट्स डिजिटल माध्यम से घर बैठे दोस्तों से मदद ले सकता है और जवाब दे सकता है। 'फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट' को लेकर भी बदलाव किया गया है। पहले इस राउंड में 10 कंटेस्टेंट्स होते थे लेकिन अब 8 प्रतिभागी ही शामिल होंगे। 

End of Article