KBC 14: 50 लाख रुपये के सवाल पर फंसे प्रशांत शर्मा, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 09:08 AM IST

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचे प्रशांत शर्मा जो शो से 25 लाख रुपये जीतकर गए। वो 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं जानते थे, क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

KBC 14: 50 लाख रुपये के सवाल पर फंसे प्रशांत शर्मा, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?

टेलिविजन के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के पिछले सीजन की तरह इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट हॉट सीट तक पहुंचकर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। अब हाल ही में हॉट सीट पर पहुंचे प्रशांत शर्मा, जो शो से 25 लाख रुपये जीतकर गए। वो 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सके, क्या आप जानते हैं इसका उत्तर?

इनमें से किर्गिस्तान के लिए ट्यूलिप, मिस्र के लिए कमल और यूक्रेन के लिए नारंगी क्या है?

A. क्रांतियों के नाम
B. राष्ट्रीय झंडे पर वस्तुएं
C. राष्ट्रीय चिन्ह
D. सत्तारूढ़ पार्टी का चिन्ह


प्रशांत इस सवाल का जवाब नहीं जानते थे और उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी, जिसके चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। मालूम हो कि इसका सही जवाब है A. क्रांतियों के नाम।

25 लाख रुपये के लिए ये था सवाल

इससे पहले 25 लाख रुपये का जो सवाल प्रशांत से पूछा गया उसका जवाब देने के लिए उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। हालांकि यहां से उन्हें मदद नहीं मिली और उन्होंने रिस्क लेते हुए इसका जवाब दिया। जानें क्या था 25 लाख रुपये का ये सवाल।

इनमें से किस जानवर को साल 1971 में भारत द्वारा पहली बार इंग्लैंड को उन्हीं की धरती पर टेस्ट सीरीज में हराने के बाद भारतीय फैंस ने स्टेडियम में घुमाया था? 
A. गाय
B. हाथी
C. घोड़ा
D. ऊंट



प्रशांत इस सवाल का जवाब नहीं जानते थे लेकिन अपनी गट फीलिंग के साथ जाते हुए उन्होंने विकल्प B यानी हाथी को चुना, जो कि सही जवाब था और इसके चलते वो शो में 25 लाख रुपये जीत गए। 

End of Article