KBC 14: 50 लाख रुपए के इस सवाल पर सूरज नायर ने छोड़ा गेम, कामदेव से जुड़े सवाल का अनिकेत पाटिल ने दिया गलत जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 11:57 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 22 September Written Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के 22 सितंबर के एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे सूरज नायर 25 लाख रुपए जीतकर गए। वहीं, महाराष्ट्र के अनिकेत पाटिल ने महज 10 हजार रुपए जीते। जानिए केबीसी के एपिसोड्स की अपडेट।

KBC 14: 50 लाख रुपए के इस सवाल पर सूरज नायर ने छोड़ा गेम, कामदेव से जुड़े सवाल का अनिकेत पाटिल ने दिया गलत जवाब

Kaun Banega Crorepati 14 22 Sept 2022 Written Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के गुरुवार के एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठे थे। बुधवार के रोल ओवर कंटेस्टेंट नई दिल्ली के सूरज नायर 25 लाख रुपए लेकर वापस लौटे। 50 लाख रुपए के सवाल में उन्होंने क्विट कर दिया। सूरज के बाद महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले अनिकेत शंकर पाटिल हॉटसीट पर आए। अनिकेत महज दस हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। कामदेव से जुड़े सवाल का अनिकेत ने गलत जवाब दिया। 

सूरज नायर ने 13 सवाल का सही जवाब दिया और  25 लाख रुपए जीते। सूरज से 50 लाख रुपए के लिए 14वां सावल पूछा गया, 'जो उत्तर और दक्षिण भारत की शैलियों को मिलाती है, 'वेसर' वास्तुकला शैली का नाम किस जानवर के लिए संस्कृत शब्द से आता है? चार ऑप्शन थे a. गाय  b. गिलहरी  c.खच्चर या फिर D. भेड़। सूरज को इस सवाल का जवाब नहीं आता था। इसके अलावा उनकी तीनों लाइफ लाइन भी खत्म हो गई थी। ऐसे में उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया। इस सवाल का सही c खच्चर है। 

Kaun Banega Crorepati 14

अनिकेत पाटिल ने इस सवाल का दिया गलत जवाब
सूरज के जाने के बाद हॉटसीट पर बैठे अनिकेत पाटिल ने दो लाइफलाइन का इस्तेमाल कर 40 हजार रुपए जीत लिए थे। अनिकेत से आठवां सवाल 80 हजार रुपए के लिए पूछा गया, 'इनमें से किस हिंदू देवता के पास गन्ने से बना धनुष और फूलों से बने तीर थे? चार ऑप्शन थे- a. कामदेव b.भगवान गणेश c. वायुदेव और D.वरुण देव। अनिकेत ने अपनी तीसरी और आखिरी लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया। हालांकि, अनिकेत के दोस्त को भी इसका सही जवाब नहीं पता था। आखिर में उन्होंने C ऑप्शन पर ताला लगवाया जो गलत था। सही जवाब a कामदेव था। 

Kaun Banega Crorepati 14 Question

अनिकेत के बाद हॉटसीट पर आरती बजाज चुग हॉटसीट पर बैठी। हॉटसीट पर बैठते ही आरती फूट-फूटकर रोने लगी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उन्हें आंसू पोंछने के लिए टिश्यू पेपर दिए। हूटर बजने तक तीन सवाल का सही जवाब देकर तीन हजार रुपए जीत चुकी हैं। अब वह सोमवार को आगे अपना गेम खेलेंगी।   

End of Article