बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से नागिन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की हुई सगाई!, कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी कपल की मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2021, 05:57 PM IST

TV Actress Karishma Tanna engagement: करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। करिश्मा और वरुण पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से नागिन एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की हुई सगाई!, कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी कपल की मुलाकात

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं और अपने ब्रेक को एन्जॉय कर रही हैं। लंबे टाइम से खबरें थीं कि अभिनेत्री की लाइफ में कोई खास आ गया है और वह जल्द ही घर बसाने की योजना बना रही है। करिश्मा तन्ना के बारे में हो रहीं नई चर्चाओं से सुनने को मिल रहा हैं कि वो एक रियल-एस्टेट व्यवसायी वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक आज करिश्मा तन्ना ने उनसे सगाई कर ली है।

वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करिश्मा के साथ एक कोजी तस्वीर शेयर की है। साथ ही नागिन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने केक की एक तस्वीर शेयर की है जिस पर बधाई लिखा हुआ है।

कपल के करीबी सूत्रों ने हमें बताया कि सगाई सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई। करिश्मा और वरुण कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने इस साल अगस्त में अपने बॉयफ्रेंड वरुण के लिए बर्थडे पार्टी रखी थी। बर्थडे पार्टी में उनके सभी करीबी दोस्तों को इनवाइट किया गया था।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। करिश्मा और वरुण पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ में छुट्टियां मनाने से लेकर एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने तक, यह कपल कथित तौर पर एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस है।

करिश्मा तन्ना की लव लाइफ को लेकर आखिरी बार खबरें एक्टर पर्ल वी पुरी के साथ आई थीं। दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाह थी। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था और अब भी वो अच्छे दोस्त हैं।

करिश्मा को आखिरी बार फिल्म सूरज पे मंगल भारी में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर 'बसंती' किया था जिसे सभी ने सराहा था। अभिनेत्री नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा जैसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। वह खतरों के खिलाड़ी 10 की विजेता भी हैं। बता दें,
करिश्मा ने पहले उपेन पटेल को डेट किया था, जिनसे वह बिग बॉस के घर में मिली थीं। उन्होंने एक साथ एक रियलिटी शो लव स्कूल भी होस्ट किया था।

End of Article