Krushna Abhishek-सुदेश लहरी की 5 साल पहले टूटी थी दोस्ती, इस विवाद को भूल The Kapil Sharma Show में आ रहे साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2021, 05:12 PM IST

Kapil Sharma Show Stars Sudesh Lehri and Krushna Abhishek fallout: सुदेश और कृष्णा के बीच कुछ क्रिएटिव डिंफरेंस को लेकर टीवी शो द ड्रामा कंपनी की शूटिंग पांच घंटे तक रोके जाने की भी खबरें आई थीं।

Krushna Abhishek-सुदेश लहरी की 5 साल पहले टूटी थी दोस्ती, इस विवाद को भूल The Kapil Sharma Show में आ रहे साथ

कृष्णा अभिषेक और कॉमेडियन सुदेश लहरी टेलीविजन की एक लोकप्रिय कॉमिक जोड़ी रही है। दोनों ने पहली बार सोनी टीवी पर कॉमेडी सर्कस में एक साथ काम किया था। बाद में कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी को कई कॉमेडी शोज में देखा गया। हालांकि, 2017 में एक बड़े विवाद के बाद कृष्णा और सुदेश अलग हो गए। लेकिन कई साल बाद खुशखबरी ये है कि अब अपने मतभेदों को भूलकर, कृष्णा और सुदेश द कपिल शर्मा शो में फिर से जुड़ गए हैं।

सोनी टीवी ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो के नए सीजन का पहला प्रोमो जारी किया है। जिसमें द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम के साथ नई एंट्री के तौर पर सुदेश लहरी भी नजर आ रहे हैं। कृष्णा अभिषेक ने खुद इस री-यूनियन की खुशी शेयर की है। उन्होंने अपने पुराने साथी के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'माय पार्टनर इज माय पार्टनर, नन फर योर पार्टनर।'

क्या था सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक के बीच का विवाद
सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक के बीच 2017 के झगड़े का कारण द ड्रामा कंपनी को कृष्णा का शो कहा जाना रहा था। उस समय, कृष्ण ने सुदेश के साथ मतभेद होने की पुष्टि की थी और कहा था कि उन्होंने वो दोनों काम के सिवा आपस में कोई बात नहीं करते हैं। सुदेश और कृष्णा के बीच कुछ क्रिएटिव डिंफरेंस को लेकर द ड्रामा कंपनी की शूटिंग पांच घंटे तक रोके जाने की भी खबरें आई थीं।

कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी थी चुप्पी
सुदेश लहरी से झगड़े के बारे में बोलते हुए, कृष्णा अभिषेक न कहा था कि उनके बीच मतभेद और ईगो की परेशानी थी। कृष्णा ने कहा था, 'मैंने कॉमेडी के बारे में जो कुछ भी सीखा है, वह सुदेशजी की वजह से है। कॉमेडी सर्कस के दौरान, उन्हें मुझसे बेहतर लाइनें मिली, लेकिन मैंने कभी शिकायत नहीं की। कॉमेडी शो एक व्यक्ति द्वारा नहीं चलाया जाता है, इसके लिए टीम वर्क की आवश्यकता होती है। अगर लोग द ड्रामा कंपनी को मेरा शो कह रहे हैं तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं।'

आपको बता दें, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने सोनी टीवी के कॉमेडी सर्कस से अपनी यात्रा शुरू की थी, दोनों तीन सीजन के विजेता थे। बाद में, वे कॉमेडी नाइट्स बचाओ, कॉमेडी नाइट्स लाइव, कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा और द ड्रामा कंपनी में एक साथ दिखाई दिए। तीन साल से अधिक समय के बाद, दोनों द कपिल शर्मा शो में फिर से जुड़ रहे हैं। दोनों के फैन्स उन्हें फिर से एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

End of Article