पायल रोहतगी की इस बात पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं- 'मुझे मत सिखाओ, ये तुम्हारा शो नहीं है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 05:53 PM IST

Kangana Ranaut And Payal Rohtagi Lock UPP Watch promo: एक बार फिर से कंगना रनौत और पायल रोहतगी होंगी आमने-सामने। लॉक अप के मंच पर दोनों में होगी तगड़ी बहस...

पायल रोहतगी की इस बात पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं- 'मुझे मत सिखाओ, ये तुम्हारा शो नहीं है'

Lock UPP Watch promo: लॉक अप शो लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में है। आए दिन लॉक अप के कंटेस्टेंट किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ रहे हैं। हाल ही में करणवीर बोहरा की शो में जेलर बनकर आए करण कुंद्रा ने जमकर क्लास लगाई थी। क्योंकि करण ने अंजलि अरोड़ा को उनके साथ रोमांस एंगल बनाने की डील करने की कोशिश की थी। इसी वजह से कंगना रनौत ने भी वीकेंड पर करणवीर बोहरा को आड़े हाथ लिया था। लेकिन इस वीकेंड लगता है कि कंगना ने निशाने पर पायल रोहतगी होने वाली हैं। 

जी हां, एक बार फिर से कंगना रनौत और पायल रोहतगी दर्शकों का आमने-सामने दिखने वाली हैं। लॉक अप के मंच पर दोनों में तगड़ी बहस होने वाली है। लॉक अप का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कंगना, पायल रोहतगी का मुंह बंद करती दिख रही हैं। 

दरअसल पायल रोहतगी और कंगना रनौत के बीच ये लड़ाई टीम लीडरशिप को लेकर शुरू होती है। इसमें जब कंगना सवाल खड़े करती हैं कि पायल एक अच्छी लीडर नहीं है तो इस पर वो जवाबी में अपना मत रखती हैं। कंगना कहती हैं, 'पायल आप जिस तरह से झंडा लेकर घूमती हैं और कहती हैं कि मैं लीडर हूं, मैं लीडर हूं और सिर्फ मैं बोलूंगी, तो आपको बता दूं लीडर ऐसा नहीं होता है....।'

इस पर पायल रोहतगी कहती हैं कि मैं अपने लिए लीडर हूं..। इस पर कंगना रनौत गुस्से में कहती हैं, 'ये क्या बेवकूफी है... ऐसा कौनसा लीडर होता है तो अपने लिए है...। तुम मुझे लीडर की परिभाषा मत बताओ। मुझे मत सिखाओ कि किसे मैं शो में रखूं और किसे नहीं, ये तुम्हारा शो नहीं है।'

आपको बताते चलें ये पहली बार नहीं है जब लॉक अप शो में कंगना रनौत और पायल रोहतगी की तू-तू, मैं-मैं हुई है। इससे पहले भी शो के प्रीमियर पर दोनों के बीच बड़ी बहस हुई थी। स्टेज पर ही दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ था। इस विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं और तब से जाकर अब दोनों फिर से एक-बार फिर आमने सामने आ गई हैं। 

End of Article