क्या दो बच्चों की मां चाहत खन्ना को डेट कर रहे हैं मीका सिंह? लॉकडाउन में सामने आईं ये तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2020, 02:11 PM IST

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) लॉकडाउन में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahat Khanna) के साथ हैं। चाहत दो बेटियों की मां हैं। हाल ही में मीका- चाहत की तस्वीरें सामने आईं हैं।

क्या दो बच्चों की मां चाहत खन्ना को डेट कर रहे हैं मीका सिंह? लॉकडाउन में सामने आईं ये तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप है और भारत में भी यह लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बढ़ने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है ऐसे में सभी अपने घर पर समय बिता रहे हैं। सेलेब्स भी अपने घरों पर ही हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं।

हाल ही में मीका सिंह ने उस समय फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने यह खुलासा किया कि वो इस समय अकेले नहीं हैं। मीका सिंह इन दिनों एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ हैं। चाहत खन्ना टीवी सीरियल कुबूल है और बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो पिछले साल रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम में भी नजर आईं थीं।

हाल ही में मीका सिंह और चाहत खन्ना दोनों ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें दोनों साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें साथ में पियानो बजाते और फोटोशूट करवाते देखा जा सकता है। वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी कुछ फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

दोनों की तस्वीरों को लेकर चाहत खन्ना ने खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग कर रहे थे और यह तस्वीरें उनकी पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा हो सकती हैं। इन खबरों का खंडन करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अपनी म्यूजिक एलबम के लिए पीआर स्टंट की जरूरत नहीं है। 

'डेट करने के लिए तैयार हूं'

चाहत ने कहा कि हम पब्लिसिटी के लिए एक दूसरे का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। हममें से किसी को भी ऐसा करने की जरूरत नहीं है। चाहत ने आगे कहा, 'वो चार्मिंग और केयरिंग हैं लेकिन अभी हम केवल दोस्त हैं।' चाहत ने कहा कि भले ही अभी वो शादी के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं और इससे खुद को नहीं रोकेंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि भविष्य में हमारे लिए क्या लिखा है लेकिन अगर यह होना है तो होकर रहेगा।'

बता दें कि चाहत खन्ना ने दिसंबर 2006 में भरत नरसिंहानी से शादी की थी लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिक पाई। चाहत ने यह आरोप लगाया था कि भरत उनके साथ मारपीट करते थे। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की, दोनों की दो बेटियां भी हैं। लेकिन चाहत की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2018 में उन्होंने अपने पति पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक केस फाइल किया। 

End of Article