सच हुई सोशल मीडिया की अफवाहें, एक साथ फहमान खान- सुंबुल तौकीर ने छोड़ा इमली, फैंस के लिए दोहरा झटका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 07:23 PM IST

Fahman Khan, Sumbul Touqeer exit: टीवी सीरियल इमली के लीड किरदार फहमान खान और सुंबुल तौकीर ने शो छोड़ने की घोषणा कर दी है। फहमान खान ने एक वीडियो जारी किया है। यहां पर देखें फहमान खान का वीडियो।

सच हुई सोशल मीडिया की अफवाहें, एक साथ फहमान खान- सुंबुल तौकीर ने छोड़ा इमली, फैंस के लिए दोहरा झटका

Fahman Khan and Sumbul Touqeer exit Imlie: टीवी शो इमली के फैंस के लिए बड़ा झटका है। शो के लीड किरदार आर्यन और इमली यानी फहमान खान और सुंबुल तौकीर ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। फहमान और सुंबुल तौकीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस के साथ ये खबर शेयर की है। अपने पसंदीदा एक्टर के शो छोड़ने पर फैंस बेहद नाराज हैं। गौरतलब है कि इमली और आर्यन की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे थे।

फहमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फहमान खान और सुंबुल तौकीर कह रहे हैं, 'सोशल मीडिया पर शो को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। अभी तक हम इस पर चुप थे लेकिन, अब आपको बताना जरूरी हो गया है कि ये खबरें सच हैं। शो में जनरेशन लीप आ रहा है। बतौर आर्यन और इमली हमारा ये सफर बेहद अच्छा रहा है। हम दोनों के लिए ये शो बेहद स्पेशल रहा है लेकिन, बदलाव दुनिया का नियम है। हर एक अच्छी चीज समाप्त होती है। कोई दुख की बात नहीं है।' वीडियो के साथ फहमान ने कैप्शन में लिखा, 'शुक्रिया और लव यू। इमली और आर्यन सिंह राठौर।'

यूजर्स कर रहे हैं ये कमेंट्स 
सुंबुल तौकीर ने फहमान के साथ अपनी ऑस्क्रीन केमेस्ट्री पर बात की। प्यार और सपोर्ट के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया। वीडियो के अंत में दोनों ने फैंस से अपील की कि वह शो को अपना प्यार देते रहें क्योंकि केवल किरदार बदल रहे हैं मेकर्स नहीं। फहमान के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कुछ कहने के लिए अब बचा नहीं है लेकिन, आप दोनों को हम बहुत ज्यादा मिस करेंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रोना आ रहा है।'

स्टार प्लस का शो इमली 33वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। सुंबुल तौकीर और फहमान खान से पहले सीरियल में आदित्य कुमार त्रिपाठी ने इसी साल की शुरुआत में शो को अलविदा कह दिया था।

End of Article