Imlie Latest Twist: मालिनी से बेइज्जती का बदला लेगी इमली, प्यार में पड़ेगा आर्यन सिंह राठौर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 02:32 PM IST

Imlie Spoiler Alert: स्टार प्लस के लोकिप्रय सीरियल इमली में अब आर्यन और इमली की प्रेम कहानी शुरू होने वाली है। मेकर्स अब इमली को आदित्य की जिंदगी से दूर कर आर्यन के साथ दिखाया जाएगा।

Imlie Latest Twist: मालिनी से बेइज्जती का बदला लेगी इमली, प्यार में पड़ेगा आर्यन सिंह राठौर

Imlie Spoiler Alert: स्टार प्लस के लोकिप्रय सीरियल इमली में अब आर्यन और इमली की प्रेम कहानी शुरू होने वाली है। मेकर्स अब इमली को आदित्य की जिंदगी से दूर कर आर्यन के साथ दिखाया जाएगा। काफी वक्त पहले आदित्य और इमली का तलाक हो चुका है लेकिन इमली आदित्य से दूर नहीं जा पा रही है। बार बार इमली किसी ना किसी बहाने आदित्य के पास आ जाती है। इमली को आदित्य से दूर होने के बाद दर्शकों ने काफी उदास भी देखा है लेकिन अब दर्शक बोर हो रहे हैं और यही वजह है मेकर्स कहानी बदलेंगे। 

मेकर्स अब इमली और आर्यन को क्लोज लाने वाले हैं। अभी तक आने देखा कि आदित्य के घर की मालकिन इमली बन गई है और आदित्य ने मालिनी के साथ दूसरे घर में रहने का फैसला किया। यह सुनकर आदित्य की मां अनु गिर गई। अनु अस्पताल में भर्ती है और सब उसके पास हैं। यहां तक कि इमली और आर्यन भी। वहीं मालिनी इस बात से परेशान है कि इमली बार बार उनकी जिंदगी में दखल देने आ जाती है। 

मालिनी इमली के साथ नौकरानी की तरह व्यवहार करेगी। मालिनी इमली को खाना परोसने से मना कर देगी। ऐसे में इमली मालिनी से बदला लेगी। इमली कुछ ऐसा करेगी कि मालिनी के हाथ बर्तन से चिपक जाएंगे। मालिनी जब सब्जी का बर्तन हाथ में पकड़ेगी उसके हाथ चिपक जाएंगे। मालिनी का ये हाल देखकर परिवार के लोग भी हंस पड़ेंगे।

वहीं दूसरी तरफ इमली अनु के पास है अस्पताल में हैं और आर्यन घर चला गया है लेकिन वह वहां इमली को मिस करेगा। हर पल उसे इमली का ही ख्याल आएगा। इमली के बिना अपने ही घर में उसका मन नहीं लगेगा। यह ट्विस्ट इमली सीरियल की कहानी में बदलाव लाएंगे।   

End of Article