फहमान खान और सुंबुल तौकीर की शो में होगी मौत, इमली के क्लाइमैक्स सीन का हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 03:16 PM IST

Sumbul Touqeer and Fahmaan Khan die in Imlie Climax: ऐसा लग रहा है कि इमली सीजन 2 के लिए एक पूरी नई कास्ट को लाया जाएगा। अब रिपोर्ट के अनुसार हम इमली और आर्यन सिंह राठौर के बीच एक समापन सीन देखेंगे...

फहमान खान और सुंबुल तौकीर की शो में होगी मौत, इमली के क्लाइमैक्स सीन का हुआ खुलासा

Sumbul Touqeer and Fahmaan Khan die in Imlie Climax: इमली का ट्रैक इन दिनों बेहद दिलचस्प चल रहा है। दर्शल आर्यन सिंह राठौर (फहमान खान) और इमली (सुंबुल तौकीर) की कहानी के प्लॉट को एंजॉय कर रहे हैं। साथ ही फैन्स लगातार मेकर्स से अपील कर रहे हैं कि इमली और आर्यन की कहानी को समाप्त ना किया जाए। वो अनुरोध के साथ चैनल और प्रोडक्शन हाउस से लगातार कर रहे हैं फहमान और सुंबुल को शो का हिस्सा आगे भी रखा जाए। यहां तक कि वो जेनरेशन गैप की खातिर शो को बर्बाद करने के लिए मेकर्स को फटकार भी लगा रहे हैं। प्रशंसकों को लगता है कि बच्चों का ट्रैक दिखाने के लिए शो को बर्बाद किया जा रहा है, और निर्माता इमली-आर्यन के जीवन के अन्य पहलुओं की भी अभी दिखा सकते हैं। 

ऐसा लग रहा है कि इमली सीजन 2 के लिए एक पूरी नई कास्ट को लाया जाएगा। ट्विटर के अनुसार, कलाकारों में से कुछ अभिनेताओं की भी पुष्टि हो चुकी है। इमली के सीजन दो के लिए नए अभिनेताओं को लाया गया है। अब रिपोर्ट के अनुसार हम इमली और आर्यन सिंह राठौर के बीच एक समापन सीन देखेंगे। 

Imlie: Viewers Are Loving Cute Nhok-Jhok Of Aryan & Imlie | Fans Call  AryLie Stunning & Deadly Combo - Filmibeat

आर्यन और इमली की होगी बेटी!
क्लाइमैक्स काफी धमाकेदार होगा। अब इमली शो में नौ महीने का लीप दिखेगा, जब इमली एक छोटी बच्ची की मां बनेगी। मालिनी के साथ राइवलरी जारी रहेगी। ऐसा लगता है कि एक ऐसी घटना होगी, जहां आर्यन और इमली अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश में मर जाएंगे। अब चीनी, मालिनी के साथ बड़ी होगी। दोनों बेटियां बड़ी होंगी। हम आने वाले सीजन में चीनी और इमली की बेटियों में राइवलरी देखेंगे। इसी के साथ फहमान खान और सुंबुल तौकीर शो को अलविदा कह देंगे।

इमली के प्रशंसक इस फैसले से काफी परेशान हैं। टीवी पर शो को लगातार 2 से ऊपर टीआरपी मिल रही है। फहमान खान और सुंबुल तौकीर ने एक लाइव में इस पर की पुष्टि कर दी है कि वो अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि इमली एक बड़ा शो है और उनके दिल में हमेशा के लिए रहेगा।

End of Article