ये रिश्ता क्या कहलाता है के ये एक्‍टर्स हैं कुंवारे, 34 साल की ह‍िना खान समेत इन स‍ितारों ने खुद को रखा है शादी से दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2021, 02:42 PM IST

Unmarried Star Cast Of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है से कई कलाकारों ने पॉपुलैर‍िटी पाई है और घर-घर पहचाने जाते हैं। क्‍या आप जानते हैं क‍ि इनमें से कई एक्‍टर्स अभी तक अनमैर‍िड हैं। देखें ये ल‍िस्‍ट।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के ये एक्‍टर्स हैं कुंवारे, 34 साल की ह‍िना खान समेत इन स‍ितारों ने खुद को रखा है शादी से दूर
Photo Credit: Instagram

Star Cast Of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TV Show Who Are Still Unmarried: ये रिश्ता क्या कहलाता है छोटे पर्दे का लोकप्रिय टीवी सीरियल है जो तकरीबन 12 सालों से छोटे पर्दे पर राज कर रहा है। राजन शाही का यह टीवी सीरियल दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। ना ही सिर्फ इस टीवी सीरियल से बल्कि इस टीवी सीरियल के स्टार कास्ट से भी लोग जुड़ गए हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक ऐसा टीवी सीरियल है जिसने कई टीवी सितारों को नाम और शोहरत दिलाया है। इतनी शोहरत मिलने के बाद भी इस टीवी सीरियल के कई स्टार कास्ट सालों बाद भी कुंवारे हैं। हिना खान (Hina Khan), शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi), मोहसिन खान (Mohsin Khan), करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और रोहन मेहरा (Rohan Mehra) समेत कई टीवी कलाकार खुद को शादी से दूर रखे हैं। यहां जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है के कौन से स्टार कास्ट अब भी कुंवारे हैं। 

हिना खान

टीवी की टॉप अदाकाराओं में से एक हिना खान (Hina Khan) के पास नाम और शोहरत की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी वह कुंवारी हैं। इस टीवी सीरियल में अक्षरा का रोल निभाने के बाद हिना खान काफी प्रसिद्ध हो गई थीं। कहा जाता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने भले ही ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल को अलविदा कह दिया है और कलर्स के पॉपुलर टीवी शो बालिका वधू 2 से नए सफर की शुरुआत की है लेकिन दर्शक उन्हें अभी भी इस सीरियल का एक अभिन्न हिस्सा मानते हैं। इस टीवी सीरियल ने शिवांगी जोशी के करियर पर चार चांद लगा दिया था। फैंस शिवांगी जोशी को ना ही सिर्फ ऑनस्क्रीन बल्कि रियल लाइफ में भी मोहसिन खान के साथ देखना चाहते थे लेकिन शिवांगी अभी भी अनमैरिड हैं। 

मोहसिन खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान (Mohsin Khan) का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आता था। मोहसिन खान के अभिनय और लुक्स की काफी सराहना की जाती थी। शिवांगी जोशी की ही तरह मोहसिन खान को भी इस टीवी सीरियल ने काफी कुछ दिया है। कई टीवी एक्ट्रेसेज के साथ मोहसिन खान का नाम जोड़ा गया था लेकिन वह अभी भी सिंगल हैं।

करण कुंद्रा

इस टीवी सीरियल में करण कुंद्रा ने रणवीर चौहान का किरदार निभाया था। उनका किरदार इस टीवी सीरियल में काफी कम समय के लिए दिखाई दिया था लेकिन दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया था। करण कुंद्रा का नाम टीवी की कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा है। हाल ही में बिग बॉस 15 में भी उनका नाम तेजस्वी प्रकाश के साथ जोड़ा जा रहा था लेकिन अब दोनों की जोड़ी टूटती हुई नजर आ रही है। करण कुंद्रा 38 साल के हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है।

रोहन मेहरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल ने नक्श का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहन मेहरा को नाम और शोहरत के साथ प्यार भी दिया। इस टीवी सीरियल में काम करते हुए रोहन मेहरा को अपनी को-एक्टर कांची सिंह के साथ प्यार हो गया था। कहा जाता है कि कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब यह दोनों अलग हो चुके हैं। कई बार रोहन मेहरा की शादी की चर्चा भी हुई है लेकिन उन्होंने खुद को शादी से दूर रखा है।

हर्षद चोपड़ा

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में एक बड़ा लीप आया था जिसके बाद इस टीवी सीरियल में कई नहीं सितारे जुड़े। लीप के साथ इस टीवी सीरियल में हर्षद चोपड़ा की एंट्री भी हुई जो अब अभिमन्यु बिरला का लीड रोल निभा रहे हैं। हर्षद चोपड़ा 39 साल के होने वाले हैं लेकिन अब तक वह सिंगल हैं। कई एक्ट्रेसेज संग उनके अफेयर की चर्चा होती रही है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 

End of Article