कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले UKFF में दिखा हिना खान का हसीन अंदाज, ऐसी ड्रेस में अदाकारा ने गिराई बिजलियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 01:05 PM IST

Hina Khan Look For UKFF 2022: टीवी अदाकारा हिना खान हाल ही में यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। जहां उनके लुक ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। यहां देखें यूके फिल्म फेस्टिवल 2022 के लिए हिना खान का लुक। 

कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले UKFF में दिखा हिना खान का हसीन अंदाज, ऐसी ड्रेस में अदाकारा ने गिराई बिजलियां

Hina Khan Outfit For UKFF 2022: ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेमस हुईं टीवी अदाकारा हिना खान आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बना लेती हैं। पिछले कुछ दिनों से हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में वापसी करने की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से पहले हिना खान को हाल ही में यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2022 में देखा गया। यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2022 से अदाकारा हिना खान की जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर फैंस अपना दिल दे बैठे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिना खान ने बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी है जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। जैसे भी सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आईं वैसे ही लोगों के बीच एक बार फिर हिना खान चर्चा का विषय बन गईं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में कदम रखने से पहले ही हिना खान ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। हिना खान को इस खूबसूरत और दिलकश अंदाज में देखने के बाद अब फैंस उन्हें कान्स रेड कारपेट पर वाॅक करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। टीवी अदाकारा हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें उन्होंने तरुण तहलियानी द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना है। हिना खान को इस खूबसूरत ड्रेस में देखने के बाद फैंस उन्हें देखते ही रह गए। वहीं जिसको भी इस ड्रेस की कीमत पता लगी वह दंग रह गया। आपको बता दें हिना खान ने जो ड्रेस पहनी थी उसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है।  ‌ 

हिना खान ने क्रीम कलर की आउटफिट पहनी थी, जिसके काॅर्सेट पर बारीक डिजाइन बने हुए थे। काॅर्सेट के साथ ही प्लीटेड स्कर्ट जुड़ी हुई थी। उन्होंने इस खूबसूरत आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप और मेसी बन बनाया था। हिना खान की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनके कायल हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने हिना खान की जमकर तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने हिना खान की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें हॉट और खूबसूरत बताया। 

End of Article