Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin के एक एपिसोड के लाख रुपये लेते हैं Neil Bhatt, Ayesha Singh की फीस कर देगी हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2021, 07:32 AM IST

Neil Bhatt to Ayesha Singh, know Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin Starcast Salary: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में के एक्‍टर्स एक एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। आइये जानते हैं उनकी फीस-

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin के एक एपिसोड के लाख रुपये लेते हैं Neil Bhatt, Ayesha Singh की फीस कर देगी हैरान

Neil Bhatt to Ayesha Singh, know Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin Starcast Salary: स्‍टार प्‍लस का सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में दर्शकों के बीच में काफी लोकप्रिय हो चुका है। बीते साल अक्‍टूबर में ऑन एयर हुआ यह सीरियल पिछले कुछ महीनों से टीआरपी की ल‍िस्‍ट में पहले या दूसरे नंबर पर ही होता है। बेहतरीन स्‍टार कास्‍ट की बदौलत यह शो पसंद किया जा रहा है।

इस सीरियल में आईपीएस विराट चव्‍हाण का रो निभाते हैं एक्‍टर नील भट्ट (Neil Bhatt), जबकि उनकी पत्‍नी सई जोशी का रोल आयशा सिंह (Ayesha Singh) और उनकी भाभी पत्रलेखा का रोल करती हैं ऐश्‍वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)। बेहद कम समय में इन एक्‍टर्स ने अच्‍छी खासी लोकप्रियता पाई है और फैन फॉलोइंग बनाई है। बता दें कि ये एक्‍टर्स एक एपिसोड के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। आइये जानते हैं कि अपने अपने रोल के लिए ये एक्‍टर कितनी फीस लेते हैं। 

नील भट्ट सैलरी (Neil Bhatt Salary)

सीरियल में मेल लीड रोल यानि आईपीएस विराट चव्‍हाण का किरदार निभाने के लिए नील भट्ट मोटी रकम लेते हैं। सीरियल में सबसे ज्‍यादा सैलरी उन्‍हीं को मिलती है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, नील भट्ट को हर एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये सैलरी मिलती है।

आयशा सिंह फीस (Ayesha Singh Salary)

विराट चव्‍हाण के बाद फीमेल लीड यानि सई जोशी के रोल के लिए आयशा सिंह भी अच्‍छी खासी रकम लेती हैं। र‍िपोर्ट का दावा है कि एक्ट्रेस आयशा सिंह एक एपिसोड के लिए 80 हजार रुपये की बड़ी रकम चार्ज करती हैं।

ऐश्‍वर्या शर्मा फीस (Aishwarya Sharma Fees)

सीरियल में पाखी यानि पत्रलेखा का रोल निभाने के लिए ऐश्‍वर्या शर्मा प्रति एपिसोड 70 हजार रुपये चार्ज करती हैं। पत्रलेखा का रोल भी एक तरह से सीरियल में लीड रोल ही है। 

किशोरी शहाणे फीस (Kishori Shahane Salary)

इस सीरियल में चव्‍हाण परिवार की मुखिया यानि भवानी नागेश चव्‍हाण का दमदार रोल करती हैं किशोरी शहाणे। उन्‍हें इस रोल में खासा पसंद किया जा रहा है। उन्हें हर एपिसोड के लिए 60 हजार रुपये दिए जाते हैं।

मिताली नाग सैलरी (Mitali Nag Salary)

अदाकारा मिताली नाम का रोल गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल में काफी अहम है। वह एक मानसिक रूप से बीमार महिला का किरदार निभाती हैं। उनके किरदार का नाम देवयानी देशपांडे है। वह अपने अभिनय से सभी को हैरान करती हैं और इसके लिए हर एपिसोड के 55 हजार रुपये लेती हैं। 

यामिनी मल्होत्रा सैलरी (Yamini Malhotra Salary)

पंजाबी फ‍िल्‍मों के बाद इस सीरियल से हिंदी डेब्‍यू करने वाली अदाकारा यामिली मल्‍होत्रा शिवानी चव्हाण का रोल अदा करती हैं। वह एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

आदिश वैद्य फीस (Adish Vaidya Salary) और यश पंडित सैलरी (Yash Pandit Salary )

सीरियल में मोहित चव्हाण का किरदार निभाने वाले आदिश वैद्य एक एपिसोड के लिए वो 30 हजार रुपये लेते हैं। जबकि देवयानी के पति डॉ. पुलकित देशपांडे का रोल करने वाले यश पंडित को एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये मिलते हैं।

End of Article