Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में होगा बड़ा धमाका, विराट से बदला लेने के लिए सदानंद ने बनाया खतरनाक प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 07:23 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि सदानंद पूरे च्वहाण परिवार पर हमला करने की तैयारी करेगा। वह उसके पूरे परिवार को मारने पर तुला है लेकिन बदला लेने की भावना की वजह से श्रुति की जान सदानंद के हाथों जाएगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में होगा बड़ा धमाका, विराट से बदला लेने के लिए सदानंद ने बनाया खतरनाक प्लान
Photo Credit: Instagram

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twists: गुम है किसी के प्यार में की कहानी आगामी एपिसोड में बेहद दिलचस्प होने वाली है। टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में एक के बाद एक नई परेशानियां आएंगी जिसकी वजह से शो की कहानी में ड्रामे खत्म नहीं होंगे। इस पॉपुलर धारावाहिक के पिछले कुछ एपिसोड में आपने देखा कि जैसे ही सई च्वहाण हाउस में जाती है वैसे ही उसे पुराने लम्हे याद आने लग जाते हैं जिसके बाद वह इमोशनल हो जाती है। वहीं विराट के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है और वह सई की यादों में खो जाता है। इसके बाद वह श्रुति से बताता है कि वह सई से कितना प्यार करता है। लेकिन अब इस टीवी सीरियल की कहानी और इमोशनल हो जाएगी। इमोशनल होने के साथ इस टीवी सीरियल में सस्पेंस भी बढ़ जाएगा। 

बम से हमला करने का प्लान बना रहा है सदानंद

गुम है किसी के प्यार में की आगे की कहानी बहुत दिलचस्प होने वाली है क्योंकि यह देखा जाएगा कि विराट से बदला लेने के लिए सदानंद सई का इस्तेमाल करेगा। ‌वह सई को किडनैप करके उसे ह्यूमन बम में तब्दील कर देगा। जिसके बाद वह सई को च्वहाण हाउस में जाने के लिए कहेगा। जैसे ही सई च्वहाण हाउस में जाएगी वैसे ही विराट का पूरा परिवार सई को इस गंभीर हालत में देख कर परेशान हो जाएगा। विराट भी सई के पीछे-पीछे चले जाएगा और जब उसे इस हालत में देखेगा तो बहुत परेशान हो जाएगा। जिसके बाद वह सई से यह वादा करते हुए दिखेगा कि वह उसे अकेले नहीं मरने देगा। 

इस बीच सई को यह पता चल जाएगा कि विराट उससे बेइंतहा मोहब्बत करता है। तभी श्रुति भी वहां पहुंच जाएगी और विराट और सई को इस हालत में देखकर हैरान हो जाएगी। विराट की जान बचाने के लिए श्रुति अपनी जान दांव पर लगा देगी। जिस वजह से उसकी जान चली जाएगी और सदानंद बौखला जाएगा। अब इस टीवी में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या सदानंद की अकल ठिकाने पर आएगी या फिर वह‌ इससे भी भद्दे-भद्दे प्लांस बनाएगा।

End of Article