Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट से प्यार का इजहार करेगी श्रुति, गले मिलते रंगेहाथ पकड़ लेगा सदानंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 09:54 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major twist: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। सदानंद की वापसी से लेकर सई की किडनैपिंग तक का खेल दर्शक देखेंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: विराट से प्यार का इजहार करेगी श्रुति, गले मिलते रंगेहाथ पकड़ लेगा सदानंद

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major twist: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी इन दिनों काफी रोमांचक हो गई है। पहले जहां विराट को लेकर पत्रलेखा और सई के बीच विराट को लेकर जंग होती थी, अब इस जंग में श्रुति भी आ गई है। अब श्रुति भी विराट से प्यार कर बैठी है। इस सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। सदानंद की वापसी से लेकर सई की किडनैपिंग तक का खेल दर्शक देखेंगे। ये ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। 

अभी तक आपने देखा कि विराट और सई का तलाक हो गया है और वह अब चव्हाण परिवार से अलग श्रुति के साथ रह रहा है। श्रुति उसके दोस्त सदानंद की बीवी है जिसका एनकाउंटर विराट ने कर दिया था और फिर उसकी प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखने के लिए अपने साथ ले आया। श्रुति ने बेटे को जन्म दिया और उसके बाद विराट उसे दुनिया से छुपाकर रख रहा है। 

अब तक विराट श्रुति को केवल जिम्मेदारी समझ रहा है लेकिन साथ रहते रहते श्रुति को विराट पसंद आने लगा है। श्रुति विराट से प्यार करने लगी है। अब आगामी एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि श्रुति विराट से अपने प्यार का इजहार करेगी और विराट के गले लग जाएगी। इसी विराट सदानंद की वापसी हो जाएगी और वो दोनों को गले लगता हुआ देख लेगा।

विराट और श्रुति से मिले इस धोखे से सदानंद के होश उड़ जाएंगे। वह श्रुति को वापस जंगल ले जाना चाहेगा लेकिन श्रुति मना कर देगी। उसके बाद वह विराट से बदला लेने की ठान लेगा। सदानंद अपने साथियों के साथ मिलकर विराट की बीवी सई का किडनैप कर लेगा। वह सई को किडनैप कर विराट से बदला लेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सदानंद सई से शादी करने की कोशिश करेगा। 

End of Article