Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin विराट की बाहों में बेहोश होगी पाखी, प्रेग्नेंसी न्यूज से सब रह जाएंगे शॉक्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2021, 12:49 PM IST

ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Pakhi faints And Pregnancy Drama| गुम है किसी के प्यार में जन्माष्टमी उत्सव में होगा शॉकिंग खुलासा। पाखी की प्रेग्नेंसी की खबर से चव्हाण परिवार को लगेगा झटका...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin विराट की बाहों में बेहोश होगी पाखी, प्रेग्नेंसी न्यूज से सब रह जाएंगे शॉक्ड

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। जैसा कि गुम है किसी के प्यार में पाखी आखिरकार सम्राट को फिर से मनाने में कामयाब हो गई है। हमने देखा कि कैसे विराट ने पाखी को स्पष्ट कर दिया कि वह उसके साथ कभी नहीं रह सकता और वो सई से प्यार करता है। अब पाखी ने विराट से बदला लेने का प्लान किया है और इसलिए अपने पति सम्राट को मोहरा बनाया है। 

अपकमिंग एपिसोड में पाखी, सम्राट को बताती है कि वो उनकी शादी को एक और मौका देने के लिए तैयार है। पाखी और सम्राट के इस फैसले से सभी खुश हैं। लेकिन ये पाखी का मास्टर प्लान है जिसमें अब पूरा चव्हाण परिवार फंसने वाला है। धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में अब चव्हाण परिवार जन्माष्टमी उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है।

यह पहली बार है जब सम्राट और पाखी एक साथ कोई परिवारिक पूजा में शामिल हुए हैं। पूजा में विराट को छोड़कर हर कोई बेहद खुश है। जहां सई, पाखी और करिश्मा तीनों भगवान कृष्ण की स्थापना करती हैं, वहीं पाखी की नजर सिर्फ विराट पर है। आखिरकार, यहां विराट के खिलाफ उसका बड़ा प्लान है।

पाखी होगी बेहोश
जन्माष्टमी उत्सव में सबको झटका तब लगेगा जब पाखी अचानक बेहोश हो जाएगी। पाखी की ये प्लानिंग है जिसे वो बखूबी अंजाम देने वाली है। जन्माष्टमी पूजा के दौरान पाखी, विराट के करीब जाएगा और अचानक बेहोश हो जाती है। इस तरह से पाखी जब बेहोश होगी तो वो विराट की बाहों में रहेगा। सभी घरवाले शॉक्ड रह जाएंगे कि आखिर पाखी को हुआ क्या है?

पाखी करेगा प्रेग्नेंसी ड्रामा 
विराट को पाने के लिए अब पाखी ने किसी भी हद तक जाने की सोच ली है। इसीलिए पूरे परिवार को धक्का तब लगेगा जब पाखी अपने प्रेग्नेंट होने की खबर देगी। जी हां, विराट को पाने के लिए पाखी का अगला कदम उसका प्रेग्नेंसी ड्रामा है। पाखी इस सबसे बड़े झूठ को कैसे फ्रेम करेगी और चव्हाण इस पर कैसी प्रतिक्रिया देगा ये देखना होगा। 

End of Article