TRP के लिए बुरी तरह गिरे गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स, फैन्स बोले- 'फैमिली शो में देवर भाभी की डिलीवरी कर रहा है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 03:08 PM IST

GHKKPM brutally virat did pakhi delivery track brutally trolled: गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक पर भड़क उठे लोगों का कहना है कि टीआरपी के लिए मेकर्स देवर से भाभी की डिलीवरी करवा रहे हैं। शो अब घरवालों के साथ देखने लायक नहीं रहा है...।

TRP के लिए बुरी तरह गिरे गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स, फैन्स बोले- 'फैमिली शो में देवर भाभी की डिलीवरी कर रहा है'

GHKKPM track brutally trolled: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस वक्त काफी मजेदार ट्रैक चल रहा है। हालांकि शो के फैन्स को ये पसंद नहीं आ रहा है और इसे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जी हां, काफी दर्शक सीरियल के ट्रैक पर देखकर भड़क गए हैं। क्योंकि कहानी में घर पर विराट को अपनी भाभी पाखी की डिलीवरी करते हुए दिखाया जा रहा है और सई वीडियो कॉल पर इंस्ट्रक्शंस दे रही है। सीरियल में 3 इडियट्स वाला सीन क्रिएट किया जाएगा। इस पर लोगों के निगेटिव कमेंट्स आ रहे है।

गुम है किसी के प्यार में सीरियल की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। जिसे देखकर लोगों भड़क उठे हैं और उनका कहना है कि टीआरपी के लिए मेकर्स देवर से भाभी की डिलीवरी करवा रहे हैं। शो अब घरवालों के साथ देखने लायक नहीं रहा है...। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'मेकर्स सिर्फ शो स्पॉइल कर रहे हैं।' दूसरे ने कमेंट कर लिखा है, 'अब टीआरपी गिर जाना चाहिए ये सीन दिखाने की क्या जरूरत थी।' लगातार लोग एपिसोड के बारे में काफी नेगेटिव लिख रहे है कि देवर, भाभी की डिलीवरी करवा रहा है। 

Pakhi gives birth to baby Boy, Sai sends Pakhi to jail for fraud


गुम है किसी के प्यार में जैसा कि हम जानते हैं पाखी, विराट और सई के बच्चे को जन्म देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाखी को बेटा पैदा होगा। तेज बारिश में एंबुलेंस भी नहीं आ पाएगी। ऐसे में विराट घर पर ही पाखी की डिलीवरी करेगा। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। आगे के एपिसोड में पाखी को जेल जाते हुए भी दिखाया गया है जिसे देखकर कुछ दर्शक काफी खुशी है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पाखी आगे सई से बच्चा छीनने का मास्टर प्लान बनाएगी।

End of Article