Aishwarya Sharma और Neil Bhatt ने शेयर की 'फर्स्ट वेडिंग नाइट' फोटोज? गुम है किसी के प्यार में-कपल का रोमांटिक अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2021, 08:50 PM IST

Aishwarya Sharma and Neil Bhatt Romantic photos after wedding: शादी के बाद गुम है किसी के प्यार में टीवी स्टार ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Aishwarya Sharma और Neil Bhatt ने शेयर की 'फर्स्ट वेडिंग नाइट' फोटोज? गुम है किसी के प्यार में-कपल का रोमांटिक अंदाज

मुंबई: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीवी सीरियल की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने हाल में शादी कर ली है। बीते दिन ही इन दोनों ने शादी के बाद मुंबई में नजदीक दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अब इस स्टार कपल ने अपनी कुछ और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन फोटोज में न्यूली वेड कपल को बेडरुम में एक साथ पोज देते देखा जा सकता है।

Aishwarya Sharma Neil Bhatt first night after wedding

Aishwarya Sharma Neil Bhatt first night

फैंस की ओर से अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह कपल की शादी के बाद फर्स्ट नाइट की फोटोज हैं। इस टीवी स्टार कपल ने अपनी शादी पर बेहद खूबसूरत वेडिंग फोटोशट करवाए और इस बीच इस नए फोटोशूट की ये फोटोज सामने आई हैं।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रोमांटिक कैप्शन भी दिया है। दोनों ने, 'जरा जरा' लिखकर बॉलीवुड के सुपरहिट रोमांटिक गाने की याद दिलाई। इस वजह से सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने खलबली मचा दी है। ऊपर नील भट्ट का पोस्ट देख सकते हैं।

Neil Bhatt Aishwarya Sharma first night after wedding

Aishwarya Sharma Neil Bhatt first wedding night

बता दें कि टीवी जगत के इस स्टार कपल की शादी हाल में उज्जैन में धूमधाम से हुई और तस्वीरें खूब वायरल हुईं हैं। शादी के बाद कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने भी शिरकत की थी। रिसेप्शन पार्टी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा बिल्कुल एक बार्बी डॉल की तरह सज संवरकर आई थीं।

End of Article