Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की भवानी को डांस में है महारत हासिल, डायरेक्टर का आया था Kishori Shahane पर दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2021, 05:17 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Kishori shahane Facts: किशोरी शहाणे ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मिस मीठीबाई का खिताब भी जीता था। जानें गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस की लव स्टोरी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की भवानी को डांस में है महारत हासिल, डायरेक्टर का आया था Kishori Shahane पर दिल

गुम है किसी के प्यार में टीवी शो में भवानी का रोल निभा रहीं अभिनेत्री किशोरी शहाणे को खूब पसंद किया जा रहा है। पाखी, सई और विराट के साथ अक्सर शो में भवानी की नोंक-छोंक भरी केमेस्ट्री देखने को मिलती रहती है। किशोरी शहाणे टेलीविजन जगत और बॉलीवुड जगत की जानी मानी हस्ती हैं। पिछले 3 दशक से किशोरी शहाणे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक्टिव हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट प्रोजेक्टस में काम किया है। हालांकि किशोरी शहाणे हिंदी की तुलना में मराठी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं।

किशोरी शहाणे का जन्म 23 अप्रैल 1968 को महाराष्ट्र में हुआ था। किशोरी पेशे से एक शानदार अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और डांसर हैं। वह न केवल एक अच्छी अदाकारा हैं बल्कि शिरडी के साईं बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। किशोरी शहाणे ने मीठीबाई कॉलेज से अपनी एजुकेशन पूरी की। वो कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने मिस मीठीबाई का खिताब जीता।

किशोरी शहाणे ने मराठी फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया था, जिनका नाम महेरची सादी और वाजवा रे वाजवा है। हालांकि एक्ट्रेस को पहचान दो स्टेज परफॉर्मेंस से मिली। जिसमें एक हिंदी में आधे अधूरे और दूसरा मराठी मोरुची मौशी रहा। इसके बाद किशोरी ने मराठी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दीं। इतना ही नहीं किशोरी शहाणे, विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्मों प्यार में ट्विस्ट और रेड: द डार्क में भी दिखाई दीं।

ऐसे शुरू हुई किशोरी शहाणे की लव स्टोरी
फिल्ममेकर दीपक बलराज विज द्वारा किशोरी के टैलेंट की पहचान की गई। दीपक बलराज ने किशोरी को अपनी दो फिल्मों हफ्ता बैंड और बम ब्लास्ट में कास्ट किया। जब वे हफ्ता बैंड की शूटिंग के लिए एक साथ काम कर रहे थे तो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और जल्द ही कपल ने शादी करने का फैसला किया। किशोरी शहाणे और दीपक बलराज विज ने 1991 में शादी कर ली। कपल का एक बेटा बॉबी विज है।

किशोरी शहाणे को है डांस में महारत हासिल
किशोरी शहाणे छोटे परदे पर घर एक मंदिर, जस्सी जस्सी कोई नहीं, सिंदूर जैसी शोज का हिस्सा रहीं। कम ही लोग जानते हैं कि किशोरी क्लासिकल डांस में भी ट्रेंड हैं। उन्होंने भारत और कई विदेशी मंचों पर भी डांस परफॉर्मेंस की है। सावन नाम का किशोरी का म्यूजिक वीडियो भी लोगों ने खूब पसंद आया था। किशोरी ने ग्लैडरैग्स ब्यूटी पेजेंट में 13 साल तक हिस्सा लिया और 2003 में वह इस शो की रनरअप रहीं।

इन फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहीं किशोरी शहाणे
किशोरी शहाणे ने हिंदी फिल्मों में शिरडी साईं बाबा, हफ्ता बंद, प्यार का देवता, कर्मा, बम विस्फोट, मुंबई गॉडफादर, प्यार में ट्विस्ट, शादी से पहले, मिलेंगे मिलेंगे, फियर, रेड: द डार्क साइड, सुपरस्टार, मोहनजो दारो और पीएम नरेंद्र मोदी में काम किया है। वहीं किशोरी ने टेलीविजन शोज में जुनून, अभिमान, कोई अपना सा, ऐसा करो ना विदालिया, यहां मैं घर घर खेली, शक्ति अस्तित्व के अहसास की में काम किया है। 

End of Article