ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट नहीं होंगे TV सीरियल में रिप्लेस, पाखी-विराट जारी रखेंगे गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 02:00 PM IST

Aishwarya Sharma and Neil Bhatt No replacement in GHKKPM: गुम है किसी के प्यार में शो में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है, इस बारे में बहुत चर्चा हुई हैं। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के शो छोड़ने की भी खबरें आईं...

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट नहीं होंगे TV सीरियल में रिप्लेस, पाखी-विराट जारी रखेंगे गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग

गुम है किसी के प्यार में टीवी शो के सितारों के जुड़ी अक्सर कई खबरें आती रहती हैं। कुछ दिनों से शो में पत्रलेखा और विराट चव्हाण की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा और अभिनेता नील भट्ट के अलविदा कहने की खबरें हैं। इसे सुनने के बाद नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के फैन्स काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि अफवाहें भी लगभग हमेशा, हास्यास्पद रूप से असत्य होती हैं। हर शो अफवाहों से घिरा होता है और एक बार शुरू हो जाने के बाद ज्यादातर सीरियल्स के बारे में चर्चाएं होती रहती हैं।  

कभी-कभी ये चर्चाएं सही होती हैं तो कभी-कभी 100 फीसदी गलत। अब गुम है किसी के प्यार में शो को ही ले लीजिए। कौन आ रहा है और कौन जा रहा है, इस बारे में बहुत चर्चा हुई हैं। लेकिन हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट से जुड़ी सामने आई ये खबर गलत है। जी हां, प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है कि स्टार प्लस के नए सेलिब्रिटी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी ने गुम है किसी के प्यार में के नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लिया गया है। लेकिन वो इसके लिए अपना शो नहीं छोड़ रहे हैं। 

ताजा जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी शो गुम है किसी के प्यार में काम करना जारी रखेंगे। हालांकि नए शो स्मार्ट जोड़ी में कुछ लोकप्रिय हस्तियां और उनके वास्तविक जीवन साथी मजेदार टास्क करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखेंगे। इस खबर ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था कि पाखी और विराट नए शो के लिए गुम है किसी के प्यार में छोड़ रहे हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि यह जोड़ी गुम है किसी के प्यार में शो में काम करना जारी रखेगी। शो में पत्रलेखा और विराट चव्हाण के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं होगा। साथ ही आपको ये दोनों नए शो में भी नजर आएंगे। 

बात अगर गुम है किसी के प्यार में कहानी की करें तो इसमें काफी सारा इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। ट्रैक में दर्शकों को दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। पहले देखा गया था कि विराट गिरकर फर्श पर गिर जाता है। श्रुति, विराट के लिए बहुत चिंतित हो जाती है और वो मदद लेने की कोशिश करती है क्योंकि वह किसी को नहीं जानती है। श्रुति, विराट को ऐसी स्थिति में नहीं देख सकती है क्योंकि उसने अपने जीवन की चिंता किए बिना उसकी मदद की है। यहीं श्रुति कबूल करती है कि वह विराट से प्यार करती है और विराट को ऐसी हालत में नहीं देख सकती है। श्रुति चाहती है कि विराट जल्दी से जल्दी उठ जाए तभी श्रुति का पति सदानंद वहां ये सब देख लेता है। अब आगे सदा, विराट से बदला लेगा। इसके लिए वो विराट की पत्नी सई को किडनैप करने वाला है। 

End of Article