द खतरा खतरा शो के नए सीजन को अब होस्ट करेंगी यह बॉलीवुड स्टार, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 07:05 PM IST

The Khatra Khatra Show New Season Update: भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने यह खुलासा किया है कि जल्द ही टीवी पर द खतरा खतरा शो का नया सीजन आएगा। नए सीजन में दर्शकों को एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

द खतरा खतरा शो के नए सीजन को अब होस्ट करेंगी यह बॉलीवुड स्टार, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने किया खुलासा

Farah Khan To Host Khatra Khatra New Season: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का द खतरा खतरा शो अब दर्शकों के फेवरेट टीवी शोज में से एक बन गया है। यह एक ऐसा शो है जहां जाने-माने टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स गेम खेलने के साथ ढेर सारी मस्ती और गपशप करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इस टीवी शो के नए सीजन को लेकर एक खुलासा किया है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने यह बताया कि द खतरा खतरा शो के सक्सेस के बाद नया सीजन भी आने वाला है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ नए सीजन को बॉलीवुड सेलेब फराह खान होस्ट करेंगी। 

भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और फ्राइडे स्पेशल होस्ट फराह खान का द खतरा खतरा शो ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। इस टीवी शो में जाने-माने टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स नजर आते हैं। अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का शो जल्द खत्म होने वाला है। शो के ऑफ एयर होने से पहले इस कपल ने यह खुलासा किया है कि इस शो का नया सीजन जल्द छोटे पर्दे पर आएगा। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि फराह खान भी इस शो को होस्ट करेंगी। इस टीवी शो के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान भारती और हर्ष ने यह खुलासा किया है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने यह भी बताया कि फराह खान को यह टीवी शो क्यों होस्ट करना चाहिए। मजाक-मजाक में भारती सिंह ने यह बताया कि वह‌ क्यों चाहती हैं कि फराह खान इस सीजन को होस्ट करें। उन्होंने कहा कि 'फराह मैम सेट पर बहुत अच्छा खाना लाती हैं यार' इस पर हर्ष ने कहा 'जैसे खट्टा आलू और जंगली मटन।' भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स सोनाक्षी सिन्हा, सारा अली खान और सनी लियोन के साथ टीवी सितारे निक्की तंबोली, रूबीना दिलैक, राहुल वैद्य, दिव्या अग्रवाल, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, मुनमुन दत्ता, उमर रियाज और रश्मि देसाई को देखा गया है।

End of Article