Ekta Kapoor ने बेस्ट फ्रेंड्स Smriti Irani को किया मोटीवेट, बोलीं- बेस्टी प्लीज कोरोना को लात मार दो...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2020, 05:13 PM IST

Ekta Kapoor wished Smriti Irani COVID-19 recovery. एकता कपूर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की दोस्ती जगजाहिर हैं। दोनों एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं...

Ekta Kapoor ने बेस्ट फ्रेंड्स Smriti Irani को किया मोटीवेट, बोलीं- बेस्टी प्लीज कोरोना को लात मार दो...

टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की दोस्ती जगजाहिर हैं। दोनों एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं और कई मौकों पर इनकी गहरी दोस्ती की झलक साफ दिखती है। अब हाल ही में एकता कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए प्रार्थना की है। एकता ने जल्द स्मृति ईरानी के स्वस्थ होने की कामना की। 

जैसा कि स्मृति ईरानी को कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एकता कपूर ने अपनी दोस्त को कोरोना से लड़ने के लिए मोटिवेट किया है।

एकता कपूर ने स्मृति ईरानी के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें स्मृति ईरानी, एकता कपूर के बेटे रवि को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एकता कपूर ने लिखा, 'माय बेस्टी प्लीज कोरोना को लात मार दो...।' 

स्मृति ईरानी ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस के लिए टेस्ट कराया था। उन्होंने 28 अक्टूबर को एक ट्वीट कर COVID-19 पॉजिटिव होने की घोषणा की थी। स्मृति ईरानी ने लिखा था, 'घोषणा करते समय कम ही शब्दों के लिए मुझे सर्च करना पड़ता है यहां मुझे इसे सरल रखना है - मेरा #COVID-19 के लिए कराया गया टेस्ट सकारात्मक पाया गया है। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध करूंगी कि वे जल्द से जल्द परीक्षण करा लें।'

आपको बता दें, एकता कपूर के शो क्‍योंक‍ि सास भी कभी बहू थी से स्‍मृत‍ि ईरानी को एक खास पहचान मिली थी। छोटे पर्दे की दुन‍िया में सास-बहू वाला ये शो मील का पत्‍थर साब‍ित हुआ और इसने टीवी की दुन‍िया के ल‍िए एक अलग तरीके का स्‍टारडम खोल द‍िया। 

End of Article