DID Super Moms: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कंटेस्टेंट ने दिया शानदार ट्रिब्यूट, परफॉर्मेंस देख फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 10:54 PM IST

DID Super Moms Promo: जी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित एक परफॉर्मेंस देखने के बाद अंकिता लोखंडे फूट-फूटकर रोने लगीं। 

DID Super Moms: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कंटेस्टेंट ने दिया शानदार ट्रिब्यूट, परफॉर्मेंस देख फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे
Photo Credit: Instagram

DID Super Moms Latest Promo: छोटे पर्दे का फेमस डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स इन दिनों छाया हुआ है। इस डांस रियलिटी शो में एक से बढ़कर एक महिला कंटेस्टेंट्स को देखा जा रहा है जो अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में डीआईडी सुपर मॉम्स का एक नया प्रोमो जारी हुआ है जिसे देखने के बाद हर किसी को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट सुशांत सिंह राजपूत को शानदार ट्रिब्यूट दे रही है जिसे देखने के बाद अंकिता लोखंडे इमोशनल हो गईं।

जी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम्स के आने वाले एपिसोड में सुपर मॉम साधना मिश्रा एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आएंगी। आने वाला एपिसोड पवित्र रिश्ता स्पेशल होने वाला है जिसमें अंकिता लोखंडे और ऊषा नाडकर्णी को देखा जाएगा। आने वाले एपिसोड में साधना मिश्रा सुशांत सिंह राजपूत को अपने परफॉर्मेंस के जरिए एक शानदार ट्रिब्यूट देंगी। यह परफॉर्मेंस देखने के बाद अंकिता लोखंडे और उषा नाडकर्णी इमोशनल हो जाएंगी। इस प्रोमो में देखा गया कि कंटेस्ट का परफॉरमेंस देखने के बाद अंकिता लोखंडे ने कहा 'वो एक दोस्त भी था,‌ वो सब कुछ था, वो जहां भी है बहुत खुश है, मुझे पता है। भगवान उस पर अपना‌ आशीर्वाद बनाए रखें।' 

यह प्रोमो देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी इमोशनल हो गए। बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने हार्ट और रोने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी लिखा कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की बहुत याद आ रही है। एक फैन ने लिखा 'आपकी बहुत याद आ रही है सुशांत सर' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'हम आपको बहुत याद करते हैं सुशांत सर।'

End of Article