लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने दिया बेटी को जन्म? लाइव चैट के दौरान कॉमेडियन ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 07:13 PM IST

Did Bharti Singh Give Birth To A Baby Girl: पिछले कुछ दिनों से भारती सिंह अपना प्रेगनेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में यह अफवाहें उड़ने लगी थीं कि कॉमेडियन ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब भारती सिंह ने खुद लोगों को हकीकत बताई है।

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने दिया बेटी को जन्म? लाइव चैट के दौरान कॉमेडियन ने किया खुलासा
Photo Credit: Instagram

Is Bharti Singh Blessed With A Baby Girl: भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को फिलहाल कलर्स टीवी के पॉपुलर रियालिटी शो खतरा खतरा खतरा में देखा जा रहा है। खबरों के अनुसार यह कहा जा रहा था कि भारती सिंह अप्रैल के पहले हफ्ते में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। पिछले 2 दिनों से यह खबरें सामने आ रही हैं कि भारती सिंह में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। एक लाइव चाट के दौरान भारती सिंह ने लोगों के सामने खुद आकर सच्चाई बताई है। जानें क्या सच में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर में प्रिंसेज ने जन्म लिया है या फिर यह सच में सिर्फ अफवाहें हैं।

आज एक लाइव चाट के दौरान भारतीय सिंह ने यह कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें अपने प्रियजनों के बहुत सारे कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। यह सब लोग भारती सिंह को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कॉमेडियन ने बताया कि उनके प्रियजनों को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। लेकिन भारती सिंह ने यह खुलासा कर दिया कि यह महज अफवाहें हैं और इनमें कोई हकीकत नहीं है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल खतरा खतरा खतरा के सेट पर हैं और अपने काम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें 15 से 20 मिनट का ब्रेक मिला था इसलिए वह‌ अब लाइव आकर यह बताना चाहती हैं कि यह सिर्फ अफवाहें हैं और वह अभी काम कर रही हैं। 

इसके साथ भारती सिंह ने आगे यह भी कहा कि उन्हें बहुत डर लग रहा है क्योंकि डिलीवरी की डेट पास आ रही है। उन्होंने यह कहा कि उनके पति हर्ष और वह अक्सर यह बातें करते हैं कि उनके होने वाले बेबी का ख्याल कौन रखेगा। इसके साथ कॉमेडियन ने यह भी कहा कि एक बात तो तय है कि उनका होने वाला बेबी उनकी तरह ही मजाकिया होगा। अंत में भारती ने लोगों से अनुरोध किया कि वह इन सभी अफवाहों पर भरोसा ना करें। 

End of Article