Is Dheeraj Dhoopar Quitting Kundali Bhagya: कुछ समय पहले ही यह खबर आई थी कि छोटे पर्दे के पॉपुलर शो कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर इस शो को क्विट करने वाले हैं। जैसे ही दर्शकों को इस बारे में पता चला था कि धीरज धूपर अब इस शो में नजर नहीं आएंगे वैसे ही फैंस नाराज हो गए थे। इस शो के मेकर्स ने धीरज धूपर का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ लिया था। कहा जा रहा था कि धीरज धूपर की जगह कुंडली भाग्य शो में शक्ति अरोड़ा की एंट्री होने वाली है। लेकिन अब धीरज धूपर के फैंस को खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि धीरज धूपर ने कुंडली भाग्य शो को अलविदा कहने का अपना फैसला बदल दिया है।
खबरों के अनुसार, 5 जून को धीरज धूपर इस शो के लिए अपनी आखिरी शेड्यूल की शूटिंग करेंगे। इसके बाद वह अपनी एक पंजाबी फिल्म में काम करेंगे। इस पंजाबी फिल्म की वजह से धीरज धूपर कुछ समय के लिए इस शो में नजर नहीं आएंगे। वह तकरीबन 3 महीने तक इस शो से दूर रहेंगे। तब तक धीरज धूपर की जगह कुंडली भाग्य में शक्ति अरोड़ा नजर आएंगे। अपनी पंजाबी फिल्म का काम करने के बाद धीरज धूपर वापस इस शो में नजर आ सकते हैं। अब श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर के इस शो में 5 साल का लीप देखने को मिलेगा। लीप से पहले ही धीरज धूपर इस शो से दूर हो जाएंगे।

फिलहाल धीरज धूपर या कुंडली भाग्य शो के मेकर्स की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि धीरज धूपर कुछ समय के लिए ही इस शो से दूर रहने वाले हैं। इससे पहले भी ऐसा हुआ है जब कुछ समय के लिए टीवी एक्टर्स ने एक दूसरे को रिप्लेस किया है। नागिन 5 के दौरान जब शरद मल्होत्रा कोरोनावायरस के शिकार हो गए थे तब धीरज धूपर ने उन्हें कुछ समय के लिए रिप्लेस किया था। जिसके बाद वापस शरद मल्होत्रा आ गए थे।

