Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला ने बार-बार किया इग्नोर, राखी सावंत ने फाड़ दिए एक्टर के अंडरवीयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2021, 05:51 PM IST

राखी सावंत बिग बॉस घर के अंदर अभिनव शुक्ला को इंप्रेस करने के लिए सारी हदें पार कर रही है। अब सोशल मीडिया पर कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला ने बार-बार किया इग्नोर, राखी सावंत ने फाड़ दिए एक्टर के अंडरवीयर

मुंबई. बिग बॉस 14 में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत इन दिनों अभिनव शुक्ला के प्यार में पागल हैं। हालांकि, अभिनव राखी को लगातार इग्नोर कर रहे हैं। अब राखी सावंत ने सारी हदें पार कर दी है। 

सोशल मीडिया पर अभिनव शुक्ला के एक फैन पेज ने राखी सावंत का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के मुताबिक राखी सावंत ड्राइंग एरिया में अकेली हैं। इसके बाद वह उस कमरे में जाती हैं, जहां सारा सामान रखा है।

राखी कमरे में अभिनव शुक्ला के अंडरगारमेंट्स को फाड़ते हुए नजर आ रही हैं। अंडरवीयर फाड़ने के बाद राखी सावंत जोर-जोर से हंसने लगती हैं। विवादित एक्ट्रेस की हरकत से अभिनव के फैन काफी नाराज हैं। 

भड़क गईं थीं रुबीना दिलैक
राखी सावंत की हरकतों के कारण अभिनव शुक्ला की वाइफ रुबीना दिलैक भड़क गई थीं। राखी सावंत अपने पूरे शरीर पर 'आई लव अभिनव' लिखकर सबके सामने आती हैं।  अभिनव उनसे पूछते हैं कि उसने ये क्या किया है। राखी जवाब देती हैं कि वो उनके लिए प्यार में पागल हैं।

रुबीना दिलाइक ये सब देखकर राखी सावंत को एक बुरे व्यक्तित्व के रूप में सामने आने वाली कंटेस्टेंट कहेंगी। इतना ही नहीं रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला को भी राखी के लिए वॉर्निंग देती हैं कि वो अपनी हदें पार कर रही है उसे बढ़ावा ना दें। 

कहा-बनना चाहती हैं अभिनव के बच्चे की मां
राखी सावंत ने सोनाली फोगाट से अभिनव को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की थी। राखी कहती हैं, 'मैं कुछ गलत किए बिना बच्चा पैदा करना चाहती हूं।' राखी ने कहा कि उन्होंने अपने एग को फ्रीज कर दिए हैं।'

बकौल राखी सावंत, 'जब वह शो से बाहर आ जाएंगी तो रुबीना, अभिनव और उनके परिवार से एग डोनेट करने की रिक्वेस्ट करेंगी। इसके अलावा मैं चाहती हूं कि मेरी आउटडोर शूटिंग में वह मेरे साथ रहे। मुझे कॉफी डेट पर ले जाए। इसके अलावा वह मेरे साथ फिल्म देखने भी जाए।'    

End of Article