Pandya Store Serial: सोमनाथ और बीकानेर में शूट हुआ नया सीरियल 'पांड्या स्‍टोर', Kinshuk Mahajan की हुई वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2021, 07:49 PM IST

Pandya Store Serial Cast: स्‍टार प्‍लस के नए सीरियल 'पांड्या स्‍टोर' ने अपने प्रोमो से दर्शकों को उत्‍साहित कर दिया है। 25 जनवरी से शुरू होने वाले इस सीरियल से किंशुक महाजन वापसी कर रहे हैं।

Pandya Store Serial: सोमनाथ और बीकानेर में शूट हुआ नया सीरियल 'पांड्या स्‍टोर', Kinshuk Mahajan की हुई वापसी

Pandya Store Serial Cast: स्‍टार प्‍लस के नए सीरियल 'पांड्या स्‍टोर' ने अपने प्रोमो से दर्शकों को उत्‍साहित कर दिया है। यह सीरियल वैसे तो 25 जनवरी 2021 से शुरू होगा लेकिन इसकी चर्चा अभी से होने लगी है। यह चर्चा बताती है कि दर्शक इस सीरियल को खूब पसंद करने वाले हैं। इस पसंद के पीछे अहम वजह है कि इस शो की स्‍टार कास्‍ट। इस सीरियल से टीवी के लोकप्रिय एक्‍टर किंशुक महाजन वापसी कर रहे हैं। यह सीरियल गुजरात के सोमनाथ में स्थापित है। 

प्रोमो में दिखाया जाता है कि किंशुक और शाइनी की शादी हो रही होती है और इसी बीच किंशुक को उनकी दुकान जब्‍त होने की जानकारी मिलती है। वह ये बात शाइनी को बताता है और कहता है कि क्‍या तुम अब भी मुझसे शादी करोगी, क्‍योंकि दुकान जब्‍त हो गई है। तब वह कहती हैं कि दो गुजराती और सोमनाथ जी का आशीर्वाद मिलकर कुछ भी कर सकते हैं। 

किंशुक और शाइनी दोशी आएंगे नजर
टीवी सीरियल पांड्या स्‍टोर में किंशुक महाजन और शाइनी दोशी नजर आएंगे। किंशुक गौतम पांड्या नाम का किरदार निभाएंगे तो शाइनी धरा पांड्या के रोल में होंगी। हाल ही में सोमनाथ (गुजरात) और बीकानेर (राजस्थान) में शुरुआती एपिसोड्स की शूटिंग की गई। किंशुक महाजन की अपनी लोकप्रियता है। उन्‍हें फेमस सीरियल बिदाई में काफी पसंद किया गया था। 

साथ देंगे ये सितारे 
किंशुक महाजन और शाइनी दोशी के अलावा इस सीरियल में पल्‍लवी राव, श्रृष्टि माहेश्‍वरी, मोहित शर्मा, अक्षय खारोडिया नजर आएंगे। यह सीरियल तमिल धारावाहिक पांड‍ियन स्‍टोर का हिंदी रीमेक है। 

इस सीरियल को करेगा रिप्‍लेस
पांड्या स्‍टोर स्‍टार प्‍लस पर सीरियल लॉकडाउन की लव स्‍टोरी को रिप्‍लेस करने जा रहा है। 25 जनवरी से इस सीरियल को सोमवार से शनिवार रात 11 बजे देखा जा सकेगा। यह सीरियल Disney + Hotstar पर भी ऑनलाइन देखा जा सकेगा। 

End of Article