अमिताभ बच्चन के कारण भाग्यश्री और उनके पति हिमालय के बीच पड़ गई थी फूट, पति ने इस तरह कम की थीं दूरियां 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 10:55 PM IST

Smart Jodi Update: स्मार्ट जोड़ी के आगामी एपिसोड में यह देखने को मिलेगा कि बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा भाग्यश्री और उनके पति हिमालय होली से आधारित एक किस्सा सुनाते हैं। 

अमिताभ बच्चन के कारण भाग्यश्री और उनके पति हिमालय के बीच पड़ गई थी फूट, पति ने इस तरह कम की थीं दूरियां 

Smart Jodi Latest Updates: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में जाने-जाने कपल्स अक्सर अपनी जिंदगी के अनसुने किस्से सुनाते हुए नजर आ जाते हैं। हाल ही में स्मार्ट जोड़ी के स्पेशल होली एपिसोड में बॉलीवुड अदाकारा भाग्यश्री को अपने पति हिमालय के साथ देखा गया। इस शो के दौरान उनके पति हिमालय ने यह खुलासा किया कि भाग्यश्री कई साल तक होली नहीं खेलती थीं। यही किस्सा सुनाते हुए उनके पति ने बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन की वजह से उन दोनों के बीच में तकरार पैदा हो गई थी। जिसके बाद हिमालय ने एक ऐसा कदम उठाया था जिसकी वजह से भाग्यश्री ने फिर से होली खेलना शुरू कर दिया था। भाग्यश्री और उनके पति हिमालय का यह किस्सा बहुत रोचक है जिसे सुनने के बाद हर कोई हंसते हंसते लोटपोट हो गया। 

भाग्यश्री के पति हिमालय ने यह बताया कि होली पर भाग्यश्री अपने आप को कमरे में बंद कर लेती थीं और अपने पति को होली खेलने के लिए कहती थीं। लेकिन एक दिन उन्हें अमिताभ बच्चन ने अपनी होली पार्टी का आमंत्रण दिया। भाग्यश्री ने कहा कि बिग बी का न्योता हम कैसे ठुकरा सकते थे वह उन्हें ना नहीं कर पाईं इसीलिए वह अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में गईं। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने हिमालय को भी इस पार्टी में आने के लिए मनाया था। लेकिन उनके पति गुस्सा हो गए थे। जब वह अमिताभ बच्चन की पार्टी में गईं तब पीछे से अभिषेक और सैफ अली खान दौड़ कर आए और उन्हें उठाकर रंगो वाले पूल में फेंक दिए। इसके बाद एक हफ्ते तक उनके पति हिमालय ने भाग्यश्री से बात नहीं की थी। उनके पति यह कहते थे कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ होली खेली लेकिन अपने पति के साथ होली नहीं खेली।

जिसके बाद हिमालय ने भी कहा कि वह एक हफ्ते तक भाग्यश्री से गुस्सा थे और इसके बारे में सोचा करते थे। इसके बाद उन्होंने भाग्यश्री को माफ कर दिया और अगले साल उन्होंने भाग्यश्री को अपने साथ होली खेलने के लिए कहा। जिसके बाद भाग्यश्री ने उनके साथ होली खेली और वह हर साल उनके साथ होली खेलती हैं। इसके साथ हिमालय में अमिताभ बच्चन को भी शुक्रिया कहा क्योंकि उन्हीं की वजह से भाग्यश्री ने होली खेलना शुरू किया था। जिसके बाद यह कपल स्टेज पर जाकर एक दूसरे को रंग लगाने लग जाते हैं। 

End of Article