Bade Achhe Lagte Hain के साथ ये हिट टीवी शो भी हो रहा ऑन एयर, जानें क्या है आपके लिए डबल खुशखबरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2020, 07:57 AM IST

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi TV Show Return on Sony TV: छोटे परदे के दो मोस्ट पॉपुलर और आइकॉनिक शो की वापसी हो रही है। एक बार फिर से दर्शक इन्हें दोबारा से टीवी पर देख सकेंगे...

Bade Achhe Lagte Hain के साथ ये हिट टीवी शो भी हो रहा ऑन एयर, जानें क्या है आपके लिए डबल खुशखबरी
Photo Credit: Instagram

टीवी शोज और सीरियल्स के फैन्स के लिए डबल खुशखबरी है। जिससे साफ जाहिर है कि उनका क्वारंटाइन अब और भी स्पेशल होने वाला है। क्योंकि ताजा जानकारी के मुताबिक छोटे परदे के दो मोस्ट पॉपुलर और आइकॉनिक शो की वापसी हो रही है। एक बार फिर से दर्शक इन्हें दोबारा से टीवी पर देख सकेंगे। 
ऑडियंस एकबार फिर से जिन टीवी हिट शोज को देख सकेगी वो हैं कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और बड़े अच्छे लगते हैं। ये दोनों ही टीवी शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने के साथ-साथ खूब हिट हुए थे। यहां तक कि बड़े अच्छे लगते हैं और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की स्टोरीलाइन, कास्ट भी फैन्स को खूब पसंद आई थी। 

इन स्टार्स ने निभाया था लीड रोल
बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम-प्रिया का लीड रोल निभाया था। दोनों की जोड़ी इतनी खास रही कि छोटे परदे की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रील लाइफ कपल लिस्ट में शामिल हो गए। वहीं कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस थे जो कि देव-सोनाक्षी के नाम से खूब पॉपुलर हुए थे। 

ये 2 टीवी शो भी हो रहे फिर ऑनएयर
वैसे इन दो टीवी शो के अलावा कुछ टाइम पहले ही 2 और पॉपुलर शोज की वापसी की खबर आई थी। जो कि सुमित संभाल लेगा और श्री गणेश हैं। इन दोनों शोज की भी टीवी पर दोबारा वापसी हो रही है।

End of Article