5 खतरनाक इरादों के साथ अनुज के जीवन में लौटी मालविका, अनुपमा समेत वनराज पर गिरने वाली है गाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2021, 02:55 PM IST

5 Terrible Motives Of Malvika: अनुपमा टीवी सीरियल में फिलहाल मालविका का ट्रैक चल रहा है। अनुज और अनुपमा के लिए मालविका तूफान बन कर आई है। वह अपने पांच खतरनाक मकसद पूरे करेगी जिसकी वजह से अनुज समेत कई लोगों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ेगा।

5 खतरनाक इरादों के साथ अनुज के जीवन में लौटी मालविका, अनुपमा समेत वनराज पर गिरने वाली है गाज
Photo Credit: Instagram

Anupamaa TV Serial, 5 Dangerous Motives Of Malvika: अनुपमा अब जैसे ही अनुज के साथ अपनी नई जिंदगी के सपने देख रही थी वैसे ही इस टीवी सीरियल में मालविका की एंट्री हुई। और अब अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। मालविका के आने से ना ही सिर्फ अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी पर फर्क पड़ा है बल्कि वनराज और काव्या के बीच दरार भी अब लंबी होती जा रही है। अनुज अब जब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ ही रहा था और उसे उसका प्यार भी मिलने वाला था तभी मालविका की एंट्री हुई। यह कोई इत्तेफाक की बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे मालविका के 5 खतरनाक गेम प्लान छिपे हुए हैं। 26 साल बाद अनुज के जीवन में मालविका की एंट्री इसीलिए हुई है क्योंकि वह अब अपना बदला लेना चाहती है। मालविका के 5 खतरनाक इरादे अनुज, अनुपमा, वनराज और काव्या की जिंदगी पर भारी पड़ने वाले हैं। 

अनुज-अनुपमा की लव स्टोरी पर लगेगा ग्रहण

अनुपमा जैसे ही अनुज से अपने प्यार का इजहार करने वाली थी वैसे ही इस टीवी सीरियल में मालविका की एंट्री हो गई। शो में फिलहाल देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे कि अनुपमा मालविका के दिल में भी अपनी जगह बना लेगी लेकिन इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड्स में पता चलेगा कि मालविका की एंट्री के पीछे कोई और राज छिपा हुआ है। 

अपने भाई को करेगी काबू

मालविका भले ही इस टीवी सीरियल में अनुज कपाड़िया की छोटी बहन का किरदार निभा रही है। लेकिन वह यह नहीं चाहती कि अनुज उससे ज्यादा किसी और को अहमियत दे। इसीलिए वह अपने भाई अनुज कपाड़िया पर अनुपमा से भी ज्यादा अपना हक जताने की कोशिश करेगी।

लेगी 26 साल पुराना बदला

मालविका के पांच इरादों में एक इरादा यह भी है कि वह अब अनुपमा से अपना 26 साल पुराना बदला लेने वाली है। दरअसल वह अनुपमा से इस बात के लिए खफा है कि उसकी वजह से उसके भाई ने अपनी जिंदगी में किसी को भी जगह नहीं दी। इसीलिए वह अब अनुपमा से बदला लेने वाली है।

वनराज और काव्या की जिंदगी में मचाएगी तहलका 

मालविका इस बात से बिल्कुल भी अनजान नहीं है कि अनुपमा का वनराज के साथ क्या रिश्ता था। इसके साथ अब उसे यह भी पता चल गया है कि वनराज और काव्या के बीच दरार आ गई है। इसीलिए अब वह वनराज को अपनी उंगलियों पर नचाने वाली है। मालविका की इस हरकत की वजह से वनराज और काव्या की जिंदगी पर बुरा असर पड़ने वाला है। 

अनुपमा पर धौंस जमाने आई मालविका

अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में यह देखा जाएगा कि मालविका अब अपने भाई अनुज कपाड़िया के घर से अनुपमा को निकालने की हर संभव कोशिश करेगी। जब अनुपमा अनुज के घर से नहीं जाएगी तब वह अपना बुरा रूप दिखाएगी और अनुपमा को अनुज के घर से बाहर निकालने के लिए नए-नए पैंतरें अपनाएगी। 

End of Article