Anupama Spoiler: अनुपमा के लिए ये है बा-वनराज का नया प्लान, लेकिन पाखी और समर बिगाड़ देंगे उनका खेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 12:13 PM IST

Anupamaa TV show Update (अनुपमा में आगे क्या होगा): अनुपमा टीवी शो में एक बार फिर तूफान आने वाले है। अनुपमा के लिए वनराज एक नया प्लान बना रहा है लेकिन पाखी और समर इसमें ट्विस्ट ला सकते हैं।

Anupama Spoiler: अनुपमा के लिए ये है बा-वनराज का नया प्लान, लेकिन पाखी और समर बिगाड़ देंगे उनका खेल

Anupamaa Spoiler In Hindi: टीवी शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में लंबे समय से टॉप पर चल रहा है। इसके किरदारों और कहानी की वजह से शो को बहुत पसंद किया जा रहा है। पिछले कुछ एपिसोड में हमने देखा कि अनुपमा और अनुज शादी के बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी बीच अनुज के कजन भाई और उसके परिवार की एंट्री होती है। अनुज की भाभी बरखा का मिजाज अनुपमा से एकदम अलग है और वह कपाड़िया परिवार के बिजनेस में अपना हक चाहती है जो अनुज ने अपनी पत्नी यानी अनुपमा के नाम कर दिया है। 

अनुपमा 13 जून 2022 का एपिसोड लिखित में 

अनुपमा के 13 जून के एपिसोड में दिखाया गया है कि कपाड़ियाज के नए घर की पार्टी में बरखा कैसे शाह परिवार का निरादर करती है और फिर अनुपमा उसे उसकी सही जगह दिखाती है। इसी बीच बा अपनी आदत के मुताबिक बरखा की ड्रेस पर भी कमेंट करती हैं। इसके बाद बरखा सभी को पार्टी मूड में आने के लिए कहकर म्यूजिक ऑन कर देती है। लेकिन अनुपमा गाना बंद करके भजन चला देती है और सभी को पूजा में बैठने के लिए कहती है। इसी बीच बरखा के भाई अधिक और बेटी सारा से पाखी और समर की मुलाकात होती है। ये लोग मेले में भी मिल चुके होते हैं और कहानी इशारा कर रही है कि यहां से शो में दो नई प्रेम कहानियां भी शुरू हो सकती हैं। जहां समर को सारा में दिलचस्पी है तो दूसरी ओर पाखी भी अधिक को दिल दे बैठी है। इसी बीच अनुपमा पूजा भी शुरू करवा देती है। 

अगले एपिसोड की झलक में दिखाया जाता है कि जहां वनराज और बा चाहते हैं कि शाह परिवार अब कपाड़िया फैमिली से दूर ही रहे, वहीं बरखा चाहती है कि बिजनेस पर उसे और उसके भाई व बेटी की एंट्री हो जाए। 

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा में आगे क्या होगा

अनुपमा में कहानी में वापस फोकस वनराज और अनुपमा पर जा रहा है। कपाड़िया फैमिली के स्टेटस और लाइफस्टाइल का फर्क देखकर वनराज नहीं चाहता है कि शाह परिवार और उनमें नजदीकियां ज्यादा बढ़ें। लेकिन उसके सामने ये समस्या आने वाली है कि पाखी अपना दिल अधिक पर हार बैठी है। क्या इस बात को वनराज आसानी से स्वीकार कर पाएगा। उधर लग रहा है कि सारा और समर की कहानी भी आगे बढ़ेगी। क्या इस झटके को वनराज बर्दाश्त कर सकेगा। इसी बीच वनराज ने बरखा को उनके दिए तोहफे नीचे रखने का इशारा करते भी देखा था। क्या वो दरवाजे और फिर पार्टी में हुई इस बेइज्जती का बदला बरखा से लेगा। 

बेशक कहानी में ये मोड़ और ट्विस्ट अनुपमा को और दिलचस्प बनाने जा रहे हैं। इस शो के और ऐसे ही अपडेट पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। 
 

End of Article