Anupamaa में क्या रंग लाएगी अधिक और पाखी की जोड़ी, Adhik Mehta ने खोले शो में अपने रोल से जुड़े ये राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 10:33 PM IST

Anupamaa spoiler: अनुपमा की कहानी इन दिनों दिलचस्प मोड़ ले रही है। जहां अनुपमा को अहसास हो रहा है कि अधिक और पाखी में कुछ चल रहा है, वहीं बरखा पाखी को अपने गेम का मोहरा बनाना चाहती है। देखें ये डिटेल।

Anupamaa में क्या रंग लाएगी अधिक और पाखी की जोड़ी, Adhik Mehta ने खोले शो में अपने रोल से जुड़े ये राज

Anupamaa Upcoming twist: टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली स्टारर, स्टार प्लस का अनुपमा लगातार दर्शकों का पसंदीदा और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना हुआ है। शो के लेटेस्ट एपिसोड्स दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां अनुपमा की कहानी में अनुज कपाड़िया से शादी करने के बाद बेहद खूबसूरत मोड़ आया है, और दोनों बहुत खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करते नज़र आ रहे हैं। 

वहीं अमेरिका से अनुज के भाई अंकुश और भाभी बरखा ने आकर कहानी में बहुत ही रोमांचक मोड़ ला दिया है। साथ ही इस बात की ओर भी संकेत दिए जा रहे हैं कि अब कैसे उनके आने से अनुपमा को नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अंकुश और बरखा के साथ शो में उनकी बेटी सारा और बरखा के भाई अधिक की भी एंट्री हुई है। 

अधिकका किरदार शो में एक्टर अधिक मेहता निभा रहे हैं, जिनको कलर्स टीवी के शो छोटी सरदारनी में करण का किरदार निभाने के लिए आप जरूर पहचानते होंगे। कहानी में अधिक मुस्कान बामने यानी वनराज और अनुपमा की बेटी पाखी के अपोज़िट दिखाई देंगे। 
टेली चक्कर के साथ एक इंटरव्यू में अधिक ने पाखी और उनके रिश्ते तथा अपनी केमिस्ट्री के बारे कई खुलासे और दिलचस्प बातें की। 
अधिक ने कहा - मैं कहानी में आए इस नए मोड़ को लेकर बहुत उत्साहित हूं। पाखी एक बहुत अच्छी को-एक्टर हैं। और मुझे हमारी केमिस्ट्री बहुत ज़्यादा पसंद है। पाखी और अधिक को धीरे-धीरे एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आ रही हैं। और हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि यह बड़ा खुलासा कैसे और कब होगा। रील लाइफ कपाड़िया और शाह परिवार के साथ साथ, अधिक ने सभी को-स्टार्स के साथ अपनी रीयल लाइफ बातें भी साझा कीं। 

उन्होंने बताया कि उनका सभी के साथ इतने कम समय में ही बहुत अच्छा बॉन्ड बन गया है। अधिक ने यह भी बताया की अब कपाड़िया और  शाह-  दोनों एक परिवार बन चुके हैं।  लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कहीं न कहीं अनुपमा को इस बात का शक हो जाता है कि पाखी और अधिक के बीच कुछ चल रहा है। क्योंकि वह उन्हें एक-दूसरे की तरफ प्यार से देखते हुए देख लेती है।

बताया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में बरखा, पाखी-अधिक के रिश्ते का समर्थन करने के अपने फैसले से सबको चौंका देगी। कहानी तब बहुत रोमांचक मोड़ लेगी जब इस बात का खुलासा होगा कि बरखा पाखी को अधिक की पत्नी के रूप में देखना चाहती है क्योंकि वह ये जानती है कि अगर पाखी कपाड़िया परिवार में शामिल हो जाती है, तो यह उसके बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। 
 

End of Article