Anupama: अनुज के घर शुरू हुईं शादी की रस्में, 4 मई को आएगी अनुपमा की बारात, जानें क्या-क्या होगा खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 10:50 PM IST

Anupama wedding track Latest Episode: पहली बार अनुपमा को उसके तीनों बच्चों का सपोर्ट मिलने वाला है। क्योंकि अनुपमा की शादी में सिर्फ समर ही नहीं बल्कि बड़ा बेटा परितोष और बेटी पाखी भी आने वाली है....

Anupama: अनुज के घर शुरू हुईं शादी की रस्में, 4 मई को आएगी अनुपमा की बारात, जानें क्या-क्या होगा खास

Anupama wedding 4 may Special: आखिरकार अब दर्शकों को अनुपमा की दूसरी शादी देखने का मौका मिलने वाला है। अब वो पल दूर नहीं है जब अनुपमा अपने लवर अनुज के नाम की मेहंदी लगाएगी। हाल ही में अनुपमा टीवी सीरियल का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें शादी की रस्मों की शुरुआत होती दिखाई दे रही है। अनुपमा के ससुराल यानि कपाड़िया हाउस में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। जी हां, अनुज के घर में जश्न का माहौल है। 

अनुपमा सीरियल के नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अनुज घोड़ी चढ़ने को लेकर बेहद खुश है और वो जल्द से जल्द अनुपमा को दुल्हनिया बनाना चाहता है। अपनी खुशी में झूमते हुए अनुज को सलमान खान के फेमस सॉन्ग मुझसे शादी करोगी पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। अनुज का साथ उसकी बहन मालविका और अनुपमा की दोस्त देविका जमकर डांस करते हैं। वहीं दूसरी ओर अपने घर में अनुपमा के मन में भी शादी के लड्डू फूट रहे हैं लेकिन उसकी खुशियों पर वनराज गृहण बनकर बैठने वाला है। 

4 मई को आएगी अनुपमा की बारात!
अनुपमा की शादी को लेकर मेकर्स ने सारी तैयारियां कर ली हैं। जल्द ही हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में शुरू होंगी। वहीं 4 मई को अनुज बारात लेकर अनुपमा को लेने पहुंचेंगे। हालांकि इस शादी से खूब सारा ड्रामा भी होगा। क्योंकि वनराज अपनी नई चाल चलेगा, लेकिन उससे पहले बापूजी की तबीयत बिगड़ने वाली है। शादी की रस्मों में ही बापूजी बीमार पड़ जाएंगे और एक बड़ी मुसीबत आने वाली है। 

उल्का गुप्ता की होगी शो में एंट्री
मान की शादी के लिए सभी पूरी तरह से तैयार हैं। आने वाले ट्रैक में हम अनुज और अनुपमा की शादी में एक नई एंट्री देखेंगे। क्योंकि सीरियल में अब बन्नी आने वाली है। बन्नी चाउ होम डिलीवरी की लीड एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अब शो अनुपमा में आने वाली हैं। अनुपमा की शादी में उनका अहम योगदान होने वाला है। बन्नी वास्तव में यहां खान-पान की पूरी व्यवस्था देखने के लिए आने वाली है। 

आपको बता दें पहली बार अनुपमा को उसके तीनों बच्चों का सपोर्ट मिलने वाला है। क्योंकि अनुपमा की शादी में सिर्फ समर ही नहीं बल्कि बड़ा बेटा परितोष, बेटी पाखी और उसकी बहू किंजल भी आने वाली है। अनुपमा अपने बच्चों का सपोर्ट पाकर बेहद खुश होने वाली है। 

End of Article