Anupama फेम Rupali Ganguly ने हाथ जोड़े हुए क्यों शेयर की तस्वीर? बोल्ड वीडियो के बाद अब किया ये पोस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2021, 06:53 PM IST

Anupamaa actress Rupali Ganguly 1 Million Followers: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है जिसके साथ डाली गई तस्वीर में वह हाथ जोड़े हुए नजर आ रही हैं।

Anupama फेम Rupali Ganguly ने हाथ जोड़े हुए क्यों शेयर की तस्वीर? बोल्ड वीडियो के बाद अब किया ये पोस्ट
Photo Credit: Instagram

मुंबई: अनुपमा सीरियल में नजर आने वालीं मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के बीते 24 घंटे के अंदर किए गए दो पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अनुपमा सीरियल दर्शकों के बीच टीवी के सबसे लोकप्रिय हिंदी सीरियल में से एक माना जाता है और इसमें अनुपमा का मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली को लेकर फैंस नई नई बातें जानने को लेकर उत्साहित रहते हैं।

हाल ही में किए गए दो पोस्ट में से पहला है रुपाली गांगुली की ओर से इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े हुए शेयर की गई तस्वीर के साथ लिखा कंटेंट जबकि दूसरा एक बोल्ड लुक वाला एक्ट्रेस का वीडियो जो टीवी पर संस्कारी बहू के तौर पर नजर आने वालीं अनुपमा के फैंस के लिए बेहद अलग अंदाज था।

अगर पहले पोस्ट की बात करें तो यह हाल ही में इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोवर्स पूरे होने की खुशी में रुपाली के पोस्ट से जुड़ा है। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, 'धन्यवाद मेरी 1 मिलियन फॉलोवर्स फैमिली। यहां एक मिलियन दिल जुड़े हुए हैं, मेरे सफर से हमारे सफर तक! बहुत बहुत धन्यवाद। मैं उम्मीद करती हूं कि आपका मनोरंजन ऐसे ही करती रहूंगी और आशा करती हूं कि हमारा यह डिजिटल परिवार आगे बढ़ता रहे। और भी ढेर सारी हंसी, खुशियां और हमारे खूबसूरत जुड़ाव के लिए सभी को 1 मिलियन की शुभकामनाएं।'

Rupali Ganguly 1 million followers folded hands post

हाल ही में एक्ट्रेस का एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था जिसमें उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था। टीवी पर संस्कारी और परिवार की जिम्मेदार बहू के तौर पर नजर आने वालीं रुपाली गांगुली ने बोल्ड लुक में अपना वीडियो शेयर किया था और इस अंदाज में उन्हें फैंस आम तौर पर नहीं देखते हैं।

रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर उसमें वो शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के गाने 'मस्त' में परफॉर्म कर रही हैं। वीडियो में रुपाली अपने बालों को लहराते हुए देखा जा सकता है, उनका ये अंदाज फैंस को भी खूब भाया।

End of Article