प्रिंस नरूला के बाद कंगना रनौत के शो में हो रही अली गोनी की एंट्री, लॉक अप फिनाले से पहले आएगा बड़ा ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 04:23 PM IST

After Prince Narula Now Aly Goni to enter in lock upp: एकता कपूर और कंगना रनौत के शो लॉकअप को 300 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अब प्रिंस नरुला के बाद शो में एक और बड़ी एंट्री होने जा रही है...

प्रिंस नरूला के बाद कंगना रनौत के शो में हो रही अली गोनी की एंट्री, लॉक अप फिनाले से पहले आएगा बड़ा ट्विस्ट

Kangana Ranaut Show Lock Upp:  लॉक अप में हर हफ्ते नए मोड़ आ रहे हैं। कंगना रनौत के शो लॉकअप में हो रही धड़ाधड़ वाइल्ड कार्ड एंट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। इसी के साथ कंगना के शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब व्यूज मिल रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीती रात एकता कपूर को कंगना के शो में देखा गया था और उन्होंने बताया कि शो को 300 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि इसी एपिसोड में 2 बड़े ट्विस्ट देखने को मिले। पहला ये कि एक्ट्रेस मंदाना करीमी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं दूसरा ट्विस्ट ये है कि शो में बिग बॉस के विनर रह चुके प्रिंस नरूला (Prince Narula) की एंट्री हो चुकी है। अब दर्शकों के लिए एक और खुशखबरी है क्योंकि लॉकअप में जल्द ही एक नया कैदी आने वाला है। 

लॉक अप का ये नया कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर अली गोनी होने वाले हैं! सूत्रों के अनुसार, अली गोनी शो में जल्द ही एंट्री करेंगे। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है कि वो चैलेंजर कंटेस्टेंट होंगे या फिर जेलर के रूप में प्रवेश करेंगे, यह अभी पता नहीं चल पाया है। वैसे अली को लॉक अप में देखना बेहद दिलचस्प होगा।

अली गोनी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के एक लोकप्रिय सितारे हैं। उन्होंने ये हैं मोहब्बतें में रोमी के रूप में अपने परफॉर्मेंस से खूब प्रसिद्धि पाई। बाद में उन्होंने नच बलिए, बिग बॉस 14 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर बड़े पैमाने पर स्टारडम पाई।

आपको बता दें, एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप टेलिकास्ट किया जाता है। जिसमें 17 कंटेस्टेंट्स को जेल में बंद किया गया था। इसमें से कुछ बाहर हो चुके हैं कुछ नए कैदी भी लगातार शो में आकर बड़े ट्विस्ट दे रहे हैं। कंगना रनौत ने बतौर होस्ट शो में अपना ओटीटी डेब्यू किया है। हम लगातार देख रहे हैं कि कैसे कंटेस्टेंट शो में टिके रहने के लिए लड़-भिड़ रहे हैं।

End of Article