टीवी मसाला

न्यू ईयर पर अर्जुन बिजलानी के घर छाया मातम, पत्नी नेहा स्वामी के पिता का हुआ निधन

Arjun Bijlani Father in Law passes away: टीवी के पॉपुलर एक्टर और राइज एंड फॉल के विनर अर्जुन बिजलानी पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट गया है। अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी की मौत हो गई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- Neha Swami bijlani instagram

Arjun Bijlani Father in Law passes away: टीवी के पॉपुलर एक्टर और राइज एंड फॉल के विनर अर्जुन बिजलानी पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट गया है। जहां नए साल पर लोग जश्न मन रहा है। तो वहीं अर्जुन और उनकी फैमिली को तगड़ा झटका लग गया है। दरअसल, अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी की मौत हो गई है। बीते दिन राकेश चंद्र स्वामी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ता करवाया गया। अब ये खबर सामने आई है कि अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का निधन हो गया है। इस न्यूज से अर्जुन की वाइफ नेहा बुरी तरह टूट गई है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

अर्जुन बिजलानी पर टूटा दुखों का पहाड़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन बिजलानी ने दुबई में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन बीच में ही छोड़ दिया था। अर्जुन और उनकी पत्नी नेहा स्वामी को खबर मिली कि पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी को अचानक आईसीयू में एडमिट करना पड़ा था और बीमारी की वजह अभी साफ नहीं थी। दुखद बात यह है कि आज न्यू ईयर के दिन सुबह-सुबह खबर आई कि उनका निधन हो गया। परिवार के लिए नए साल की यह शुरुआत बहुत दुख भरी है। Tellychakkar ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अर्जुन बिजलानी के ससुर के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी गई है। इस पोस्ट को देखकर ऐसा लगता है कि अंतिम संस्कार आज ही होने वाला है। इस मुश्किल समय में अर्जुन बिजलानी और उनकी फैमिली के साथ फैंस खड़े है।

सुर्खियों में बने रहते हैं अर्जुन बिजलानी

बताते चलें कि अर्जुन बिजलानी इन दिनों सफलता की ऊंचाइयों पर हैं। हाल ही में उन्होंने पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' जीत लिया और ट्रॉफी के साथ 28 लाख रुपए का इनाम भी अपने नाम किया। उनकी लगातार टीवी पर अच्छी परफॉर्मेंस के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिल रही हैं। अर्जुन की मेहनत और टैलेंट ने उन्हें एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे इंडस्ट्री के भरोसेमंद कलाकारों में से एक हैं। अर्जुन बिजलानी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। लोगों का ये मानना है कि अर्जुन एकदम फैमिली मैन है। वो अपनी वाइफ और बच्चों से बेइंतहा प्यार करते हैं। इस मुश्किल समय में भगवान अर्जुन बिजलानी और उनकी फैमिली को हिम्मत और ताकत दें।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article