Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Break Silence On His Accident: मशहूर यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल ने जहां कुछ दिनों पहले वीडियो साझा किया था कि उनका परिवार द्वारा शोषण किया जा रहा है। उन्होंने परिवार को लेकर ये तक कहा था कि आगे चलकर उनकी मौत के जिम्मेदार उनके माता-पिता व भाई होंगे। अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान आत्महत्या करने की भी कोशिश की। यू-ट्यूबर को एक्सीडेंट के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के एक्सीडेंट के बाद उनकी पत्नी रितिका चौहान भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने इंस्डाग्राम पर स्टोरी साझा कर अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट पर चुप्पी तोड़ी है, साथ ही उनके स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट भी साझा किया है।
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि अब यू-ट्यूबर की तबीयत काफी ठीक है। उन्हें चोट आई हैं, लेकिन वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "अनुराग अब ठीक हो रहे हैं। उन्हें कुछ चोटें आई हैं, लेकिन अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभी का वक्त हमारे लिए थोड़ा मुश्किल है और हम आपसे अनुरोध करते हैं कि किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी न फैलाएं। हमें जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है इस पल में वो है आपकी प्रार्थना, समर्थन और उनके लिए सकारात्मक विचार। हमारे साथ खड़े होने के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।"

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बता दें कि अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान के अलावा उनके मैनेजर रोहित पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपडेट दिया है। रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "करीबी दोस्त, भाभी और उनका परिवार अस्पताल में अनुराग के साथ हैं। अभी भी उनकी जांच चल रही है। आप लोग किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी न फैलाएं। किसी के भी प्रति नफरत या किसी को निशाना न बनाएं। हम स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। सभी उनके लिए दुआ करते हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"
