टीवी मसाला

Anurag Dobhal की हालत देख फूट-फूटकर रोईं प्रेग्नेंट पत्नी रितिका, अस्पताल से सामने आया Video; खत्म हुईं दूरियां?

Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. ऐसे मौके पर अनुराग की पत्नी रितिका चौहान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट फूटकर रो रही हैं. ये वीडियो दिल को झकझोर कर रख देने वाला है.

Image

Instagram- Photo Credit

Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Break Down In Hospital: मशहूर इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल की जिंदगी में काफी उधल पुथल चल रही है. वह अस्पताल में भर्ती हैं. बीते दिनों ही अनुराग ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना एक्सीडेंट कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए. अनुराग की टेंशन फैंस को है लेकिन उनके पीछे उनकी पत्नी रितिका चौहान की हालत भी ठीक नहीं है. रितिका प्रेग्नेंट हैं और अस्पताल से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं. प्रेग्नेंट रितिका का ये इमोशनल वीडियो देख फैंस तक इमोशनल हो गए हैं. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.

अस्पताल में फूट फूटकर रोईं अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान

बीते दिनों अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने एक वीडियो में खुलासा किया था कि रितिका चौहान उन्हे छोड़कर जा चुकी हैं लेकिन जैसे ही अनुराग के एक्सीडेंट की खबर सामने आई तो रितिका उनके आसपास ही दिखीं. पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुराग का हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि अनुराग रिकवर हो रहे हैं और अब उनका वीडियो सामने आया है. ये वीडियो टेली रिपोर्टर ने शेयर किया है, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के कॉरिडोर में रितिका के आसपास कुछ लोग खडे़ हैं और वह बीच में खड़ी हुई रो रही हैं. इस दौरान वह काफी रो रही हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने में लगे हैं. वीडियो में रितिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है. इस वीडियो में रितिका की हालत देख अनुराग के फैंस को उनकी चिंता हो गई है.

अस्पताल से लीक हुई अनुराग डोभाल की फोटो

अनुराग डोभाल की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेते हुए हैं और रितिका उनके पास ही खड़ी हैं. इस दौरान कमरे में डॉक्टर भी है और अनुराग की कंडीशन पर ही डिस्कशन चल रहा है. रितिका और डॉक्टर के हाथ में एक फाइल भी है, जिसे अनुराग भी देख रहे हैं. इस बात में कोई शक नहीं है कि अनुराग डोभाल की हालात काफी ज्यादा खराब है लेकिन वह धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं.

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article