टीवी मसाला

'तू घर आया तो गिरफ्तार करा देंगे...'- Anurag Dobhal को मां-बाप ने दी थी धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर किया सच का खुलासा

Anurag Dobhal Got Threats From Parents: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल को उनके सगे मां-बाप ने धमकी दी थी। लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने कॉल रिकॉर्डिंग तक शेयर की है।

Image

अनुराग डोभाल ने खोली मां-बाप की पोल-पट्टी (फोटो क्रेडिट-यू-ट्यूब)

Anurag Dobhal Got Threats From Parents: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां कुछ दिनों पहले एक व्लॉग शेयर कर अनुराग डोभाल ने अपने भाई का कच्चा-चिट्ठा खोला था। वहीं लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने अपने भाई के साथ-साथ मां-बाप की गलतियों से भी पर्दा उठाया। अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे उनके मां-बाप ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। अनुराग ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सभी कॉल रिकॉर्डिंग्स भी साझा की हैं। यह भी पढ़ें: 'मुझे बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी...'- Anurag Dobhal ने खोला भाई कलम का कच्चा चिट्ठा, दुनिया को दिखाए एक-एक सबूत

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बताया कि उनके छोटे भाई अतुल डोभाल ने उन्हें घर से ये कहकर निकाल दिया था कि ये मां-बाप का घर है, उसका नहीं। अनुराग डोभाल ने अपने भाई का ऑडियो तक यू-ट्यूब व्लॉग में साझा किया। उन्होंने बताया कि अतुल डोभाल को इस बात से परेशानी थी कि उसकी गर्लफ्रेंड श्रेया का बयान था कि तेरा भाई इतना पैसा कमा रहा है और तू कुछ नहीं करता। अनुराग डोभाल ने बताया कि 3 जुलाई को अपने घर वकील और एक पंडित जी के साथ गए थे, तब तक सब ठीक था। वह 4 जुलाई को वापस घर गए, जहां उनकी मम्मी ने उन्हें परांठे भी खिलाए। लेकिन उसी दिन शाम को उनके पिता ने फोन करके कहा कि अब अगर तू घर आया तो तुझे गिरफ्तार करा देंगे। अनुराग डोभाल ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा कि तूने अपनी पत्नी को मारा और झूठे इल्जाम लगाए। अनुराग डोभाल ने यू-ट्यूब व्लॉग पर अपनी कॉल रिकॉर्डिंग साझा की। यह भी पढ़ें: 'मैं जेल जा सकता हूं' Anurag Dobhal ने परिवार पर फिर लगाए गंभीर आरोप

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपनी और ऋतिका चौहान की कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की। अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक वकील अभिनव शर्मा के कहने पर अपने मां-बाप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न केस किया, लेकिन वहां भी उन्हें लगता था कि मां-बाप गलत नहीं हो सकते। हालांकि कुछ वक्त बाद उनके छोटे भाई कलम ने वकील को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि वो वकील मेरे ही खिलाफ हो गया और मुझे बोलने लगा कि हमने मां-बाप के खिलाफ झूठा केस किया है।

      anurag dobhal (33)

      फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बताया कि जो मैंने व्लॉग में कहा था कि ऋतिका चौहान मुझे छोड़कर गई है, वो सच में गई थी। जब वो गई तो मैं टूट चुका था। वो मनाली से देहरादून आई और केस वापस ले लिया। मैंने 8 महीने कैसे बिताए हैं, वो मुझे मालूम है। अनुराग डोभाल ने बताया कि किसी ने मुझपर भरोसा नहीं किया, क्योंकि मेरे खुद के मां-बाप ने मेरे साथ इतना बुरा किया। इतना ही नहीं, यूके राइडर ने व्लॉग में बताया कि वकील अभिनव शर्मा ने इन सबके बीच में लाखों रुपये मांगने शुरू कर दिये। मैंने जब अपने मां-बाप से अपनी जमीन मांगी तो भी मेरे परिवार वालों ने ड्रामा करना शुरू कर दिया। मेरे पिता जी ने मेरे ऊपर जीएसटी के केस किये, मेरे खिलाफ एफआईआर कराई गई कि मैं मार-पीट करता हूं। मैंने अपने आपको मनाली में अलग-थलग कर लिया।

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कोई भी मेरे पास नहीं आया ये पूछने के लिए कि तू किस चीज से गुजर रहा है। जब मैं परेशान हो गया तो मैंने वो कदम उठाया। अनुराग ने एक्सीडेंट से पहले की अपनी और ऋतिका चौहान की कॉल रिकॉर्डिंग भी साझा की। व्लॉग में अनुराग डोभाल फूट-फूटकर रोते सुनाई दिये और ऋतिका चौहान से अपना दर्द बयां करते दिखे। अनुराग डोभाल ने व्लॉग के अंत में कहा कि आज मुझे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है, जिसे मुझे छोड़कर जाना है जाए। लेकिन अब मैं अपने बेटे के लिए जीयूंगा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article