Anurag Dobhal Health Update: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल बीते काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं. परिवार संग बिगड़ते रिश्ते की वजह से अनुराग डिप्रेशन में चले गए थे और इसी वजह से उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की भी. अनुराग ने लाइव आकर भयंकर एक्सीडेंट किया, जिसके बाद अब तक वह ठीक नहीं हो पाए हैं. अनुराग डोभाल का ध्यान उनके दोस्त रख रहे हैं और इसी बीच यूट्यूबर ने अपने फैंस के एक बेड न्यूज दी है. अनुराग डोभाल ने बताया है कि उनके शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा है, जिसके बाद लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या वह अब कभी नहीं चल पाएंग.
अनुराग डोभाल ने बताई अपनी हालत
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अनुराग का ध्यान उनके दोस्त काफी अच्छी तरह रख रहे हैं. इस मुश्किल समय में उनके साथ परिवार के लोग नहीं है. वीडियो में पहले अनुराग की कमर पर लगे टांके दिखाए जाते हैं और फिर जब उन्हें दूसरे बेड पर शिफ्ट किया जाता है तो वह दर्द में तड़पते दिखते हैं. इसके बाद वह वीडियो में कहते हैं, 'मैं कुछ अपडेट देना चाहता हूं और वो ये है कि ये वाला पैर (राइट पैर) पूरी तरह से सर्जरी की वजह से सुन्न हो चुका है. मैं इसको हिला भी नहीं पा रहा हूं. मुझे नहीं पता क्या ठीक होगा और कैसे ठीक होगा.' इस वीडियो के कैप्शन में अनुराग डोभाल ने लिखा, 'जिंदगी में अब कभी शायद चल पाऊंगा या नहीं.' अब अनुराग के फैंस को उनकी चिंता होने लगी है.
अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट से पहले कई वीडियोज बनाए थे, जिसमें उन्होंने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. अनुराग ने सबसे पहले अपने माता पिता पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं, उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी रितिका लोगों की बातों में आकर उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं. हालांकि, इस फैमिली ड्रामे में अनुराग डोभाल के भाई ने यूट्यूबर की चैट लीक कर दी थी. इस चैट में रितिका के साथ मारपीट का खुलासा हुआ था.
