टीवी मसाला

'मैंने चीजें छुपाईं और झूठ बोले...'- Anurag Dobhal ने दुनिया के सामने मांगी माफी, खुद को बताया 'गलत'

Anurag Dobhal Apologies To Fans In Latest Vlog: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक व्लॉग साझा कर फैंस से माफी मांगी, साथ ही खुद को गलत भी बताया।

Image

अनुराग डोभाल ने सरेआम मांगी माफी, (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Anurag Dobhal Apologies To Fans In Latest Vlog: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल अपने व्लॉग्स साझा कर फैंस के साथ बखूबी जुड़े हुए हैं। जहां एक व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया कि कैसे उनका 10 करोड़ का साम्राज्य अब खाली हो चुका है। लेकिन वो इसे दोबारा खड़ा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। वहीं अपने लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने फैंस से माफी मांगी और बोले कि उन्होंने अपने ही लोगों से काफी कुछ छुपाया है। अनुराग डोभाल ने व्लॉग में कहा कि कहीं न कहीं वह बहुत गलत भी थे। अनुराग डोभाल का ये व्लॉग देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। यह भी पढ़ें: 'मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती...'- शादी के 9 साल बाद Bharti Singh ले रही हैं पति से तलाक? खुद बताया रिश्ते का सच

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने फैंस से व्लॉग में कहा कि मैंने एक चीज एनालाइज की पुराने व्लॉग्स में कि मैंने चीजें छुपानी शुरू कर दी थीं। जो कुछ मेरी जिंदगी में चल रहा था, मैंने उन्हें बताना बंद कर दिया था कि ये दुनिया क्या सोचेगी मेरे बारे में, इसकी जिंदगी में क्या चल रहा है? अनुराग डोभाल ने इस बारे में आगे कहा, "मुझे बहुत डर था कि अगर मैं बताऊंगा तो लोग ये तो नहीं सोचेंगे कि इसकी जिंदगी में क्या चल रहा है। मैंने जब चीजें छुपाई और झूठ बोले तो कहीं न कहीं मैं ही गलत था। मैंने जो कुछ छुपाया, उन्हें छुपाने के लिए झूठ बोला और मैं अपने आपको इन सब में बहुत गलत मानता हूं।" यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash संग पूल में रोमांटिक हुए Karan Kundrra, दोस्त ने बना डाला Video
      anuprag dobhal

      फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जब मेरी जिंदगी में परेशानी आई तो मुझे ये बात अपने लोगों से बताना चाहिए था। अनुराग ने कहा कि मैंने व्लॉग्स कम कर दिये थे। मेरे पास उसके बाद कोई काम ही नहीं बचा, व्लॉग्स बंद कर दिये तो मेरे पास ब्रांड्स आना बंद हो गए। मैंने अपनी ही रोजी-रोटी खत्म कर दी थी। उस स्थिति में मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। यूके राइडर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरी ही गलती रही होगी, सामने वाले की भी गलती थी। अगर मेरी 5 थी तो सामने वाले की 10 थी। लेकिन अपनी गलती छुपाने में मैंने सामने वाले की गलतियों को छुपाया। अनुराग डोभाल ने बताया कि उनकी ऑफलाइन जिंदगी में बहुत परेशानी चली हैं, लेकिन दूसरों की गलती छुपाने में भी सारा नुकसान उन्हीं का हुआ।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article