Anupamaa 7 Maha Twist 8 May, 2025: रुपाली गांगुली के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिनसे शो से दर्शकों को बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन "अनुपमा' में दिखाया गया कि पराग मोटी बा की हरकतों को लेकर उनपर नाराज होता है। दूसरी ओर माही के प्यार का ड्रामा शाह हाउस में जारी रहता है। वहीं आज भी 'अनुपमा' अपकमिंग महाट्विस्ट से पटा हुआ है। तो चलिए एक नजर डालते हैं सीरियल में आने वाले ट्विस्ट पर-
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि अनुपमा माही को समझाएगी कि तेरे पास लड़का है, परिवार है सब कुछ है, लेकिन एक बार आर्यन को अपने पैरों पर खड़ा तो होने दे। उसे अपने परिवार से बात तो करने दे, फिर देखते हैं। इसपर माही जवाब देगी कि अनु मां इस बार अगर मेरा दिल टूटा तो मैं जिंदा नहीं बचूंगी।
अनुपमा राघव और किंजल के साथ काम की वजह से बाहर जाएगी। जहां किंजल नौकरी के लिए चली जाएगी तो वहीं राघव और अनुपमा नींबू पानी पीने जाएंगे। लेकिन वहां मौजूद लोग अनुपमा के चरित्र पर कीचड़ उछालना शुरू कर देंगे। वे कहेंगे कि पहले कपाड़िया और अब ये नया मुर्गा।
उन लोगों की बात सुनकर अनुपमा का पारा चढ़ जाएगा। वो नींबू पानी की दुकान पर रखी बोतल उठाकर उस इंसान के मुंह में ठूस देगी और कहेगी कि क्या कहा तूने, कपाड़िया के बारे में क्या कहा? वहीं दूसरी ओर राघव भी उन लोगों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
आर्यन अपने परिवार को बताएगा कि वो माही से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। मोटी बा के सामने ये राज भी खुल जाता है कि इस बारे में राही और प्रेम को पता था और अनुपमा को भी मालूम था। ऐसे में मोटीबा कहेंगी कि तुम लड़कों को कोई और लड़कियां नहीं दिखतीं क्या। वो राही पर चिल्लाते हुए कहेंगी कि मैं अपने घर में अनुपमा जी की एक और बेटी नहीं चाहती।
ईशानी और राजा कैफे में मिलेंगे, जहां ईशानी बताएगी कि वो उससे प्यार नहीं करती थी बल्कि बस प्यार का नाटक कर रही थी। इसपर राजा कहेगा कि मुझे पहले से ही मालूम था कि आप प्यार का नाटक कर रही थीं, लेकिन उस नाटक में भी आपने मेरा गलत फायदा नहीं उठाया। इसी बात से मुझे तुमसे प्यार हुआ था। लेकिन हम दोस्त तो बन ही सकते हैं ना।
'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि वसुंधरा फोन करके अनुपमा को खरी-खोटी सुनाएगी। वो कहेगी कि आप राही के बाद अब माही को भी हमारे घर भेजना चाहती हैं। वसुंधरा की बात पर बा भी अनुपमा से कहेंगी कि ये माही पक्का कोई खिचड़ी पका रही है, क्योंकि अभी इसके दिमाग से प्रेम नहीं निकला है लेकिन अब इसपर आर्यन से शादी करने का भूत सवार है।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि वसुंधरा किचन में कदम रखेगी, जहां राघव अनुपमा को पानी पिला रहा होगा। इसपर वसुंधरा उसे ताना मारेगी। वो माही को लेकर कहेगी आपके लिए आपकी बेटियां बेटियां नहीं बल्कि चाल हैं चाल, जिससे आप अमीर खानदान के लड़कों को फंसाती हैं।