टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: अनुज देगा अनुपमा को शिक्षा का तोहफा, दिखाया जाएगा दोनों का कॉलेज रोमांस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 10:14 AM IST

anupamaa spoiler: अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर लेगी करवट। अनुपमा को अनुज देगा शिक्षा का तोहफा। शो में एक्ट्रेस एक फिर अपनी पढ़ाई शुरू करेगी। लेकिन पाखी इस बात से है नाखुश। क्या अनुपमा और पाखी में आ जाएंगी दूरियां।

Image

anupamaa

Anupamaa Spoiler : अनुपमा में दर्शकों को हर हफ्ते कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलता है। मेकर्स दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस हफ्ते शो में कई धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। शो में एक तरफ जहां घरवाले पाखी और अधिक के रिश्ते को लेकर परेशान है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनजाने में ही अनुज अनुपमा के अनपढ़ होने का मजाक उड़ाता है। ये बात सुनकर अनुपमा काफी मायूस हो जाती हैं।

दरअसल अंकुश एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की फाइल अनुज को चेक करने के लिए देता है और कहता है कि अगर तुम फ्री नहीं हो तो मैं ये फाइल अनुपमा को चेक करने के लिए दे देता हूं। इस पर अनुज कहता है कि इसमें फाइनेंस और टैक्स जैसी चीजें है, जो उसे समझ नहीं आएगा। ये बाते सुनकर अनुपमा मायूस हो जाती हैं। अनुज को अपनी गलती का एहसास होता है वो उससे माफी मांगता है।

अनुपमा फिर से शुरू करेगी अपनी पढ़ाई

अनुपमा की जिंदगी में सबकुछ हैं लेकिन फिर भी वो खुश नहीं है। उसे लगता है कि उसे अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। अनुज को अनुपमा का ये दुख समझ आ जाता है और उसे दोबारा अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए कहता है। वो उसका एडमिशन कॉलेज में करवा देता है और उसे शिक्षा का तोहफा देता है। हालांकि शुरुआत में अनुपम इस उम्र में कॉलेज जाने का सोचकर थोड़ा घबरा जाती हैं। अनुज उसका हौसला बढ़ाता है। इसी के साथ मेकर्स अनुज और अनुपमा का कॉलेज रोमांस का ट्रैक भी दिखाएंगे।

मान फैंस के लिए ये बड़ी गुड न्यूज है। अनुपमा अपने नए सफर को लेकर काफी खुश है। अनुपमा की बेटी पाखी इस बात से बिल्कुल खुश नहीं है, उसकी मां उसके साथ कॉलेज में पढ़ेगी। क्या अनुपमा इस प्रेशर को झेल पाएगी। शो का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article