टीवी मसाला

Anupamaa: कानून का डंडा पड़ते ही Rupali Ganguly की सौतेली बेटी ने छुपाया मुंह! मानहानि नोटिस का नहीं दिया जवाब

Rupali Ganguly stepdaughter Esha Verma refuse to respond defamation notice: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने हाल ही में ईशा वर्मा (Esha Verma) के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराते हुए 50 करोड़ रुपए की मांग की थी। हालांकि इस नोटिस के बाद से ईशा वर्मा का कोई भी जवाब सामने नहीं आया है और ना ही उन्होंने कोई बयान जारी किया है।

Image

Rupali Ganguly stepdaughter Esha Verma refuse to respond defamation notice

Rupali Ganguly stepdaughter Esha Verma refuse to respond defamation notice: स्टार प्लस के शो अनुपमा से नाम कमाने वाली रूपाली गांगुली पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें की एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ने उन पर कई घिनौने इल्जाम लगाए हैं। रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा का कहना है कि एक्ट्रेस ने उनका घर तोड़ा है और उनकी माँ को जान से मार देने की धमकी दी है। ईशा का यह भी कहना था की रूपाली गांगुली आर आश्विन के वर्मा का बेटा नाजायज है। अब ऐसे में काफी दिनों तक चुप बैठी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने हाल ही में ईशा वर्मा (Esha Verma) के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराते हुए 50 करोड़ रुपए की मांग की थी। हालांकि इस नोटिस के बाद से ईशा वर्मा का कोई भी जवाब सामने नहीं आया है और ना ही उन्होंने कोई बयान जारी किया है। आइए देखते हैं।

अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की वकील सना रईस खान (Sana Raees Khan) ने मीडिया पोर्टल न्यूज 18 को बताया की 'ईशा वर्मा का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।' हालांकि उन्होंने नोटिस मिलने के बाद सभी अपमानजनक पोस्ट को हटा दिया है। साथ ही अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। जिससे माना जा सकता है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है।" सना रईस खान ने आगे बताया की 'रूपाली गांगुली ने ईशा को नोटिस भेजने का फैसला तब किया जब उन्होंने उनके 11 साल के बेटे को नाजायज बताया।"

इस सबके बीच आपको बताते चलें की टाइम नाउ/टेली टॉक संग स्पेशल बातचीत के दौरान बताया था की उनकी टीम ने ईशा को नोटिस भेजा है और 50 हजार करोड़ का हर्जाना भी मांगा है। सना ने यह भी बताया था की 'रूपाली गांगुली के लिए यह समय बहुत बुरा रहा। वह ईशा के इल्जामों के चलते सदमें में भी चली गई थी।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article