टीवी मसाला

Anupamaa की शूटिंग छोड़ घूमी-घूमी करने निकलीं Rupali Ganguly, एयरपोर्ट से फैमली संग शेयर की तस्वीरें

Rupali Ganguly Going For Vacation: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कि है जिसमें वो परिवार संग वेकेशन पर जा रही हैं। सीरियल 'अनुपमा' की शूटिंग से ब्रेक लेकर रूपाली को वेकेशन पर जाता देख उनके फैंस भी खुश हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए रूपाली का पोस्ट।

Image

rupali ganguly going to vacation

Rupali Ganguly Going For Vacation: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सीरियल 'अनुपमा' से रूपाली ने घर घर पहचान बनाई और साथ ही टीवी दुनिया की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बनी। रूपाली अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। इस बीच रूपाली ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कि जिसमें वो परिवार संग वेकेशन मनाने जा रही हैं। रूपाली अपने इस वेकेशन के लिए कितनी उत्साहित हैं तस्वीरों को देख आप अनुमान लगा ही लेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खबर में देखिए रूपाली की तस्वीरें।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की शूटिंग से छुट्टी लेकर अब रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) परिवार संग वेकेशन पर जा रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कि जिसमें वो एयरपोर्ट पर सभी एक साथ मौज मस्ती के मूड में नजर आईं। रूपाली अपने बेटे रुद्रांश, मां, पति अश्विन वर्मा और अन्य रिश्तेदारों संग घूमने गई हैं। एयरपोर्ट लुक के लिए रूपाली ने येलो कलर का कॉर्ड सेट पहना हुआ था। पोस्ट में रूपाली ने वीडियो भी शेयर कि है जिसमें प्लेन के अंदर जाते हुए वो पति अश्विन के साथ मस्ती और सुपरस्टार हीरोइन की तरह फ्लाइंग किस भी करती हुई नजर आईं।

रूपाली गांगुली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस रूपाली को हैपी जर्नी कहते हुए भी दिखाई दिए। बता दें रूपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। आज के एपिसोड में अनुपमा पर एक पागल औरत अटैक कर देगी जिसमें वो ख्याति को देखेगी। दूसरी तरफ प्रार्थना गौतम के बच्चे की मां बनने वाली है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article